इतने करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं शरमन जोशी, इस खूंखार विलेन की बेटी को दे बैठे थे दिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 28, 2022, 06:52 AM IST

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 28 अप्रैल को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। शरमन को एक्टिंग की शिक्षा घर से ही मिली और जब वह करियर बनाने के लिए  आगे आए तो पहले थिएटर का रुख किया।

इतने करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं शरमन जोशी, इस खूंखार विलेन की बेटी को दे बैठे थे दिल

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 28 अप्रैल को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। वह गुजराती परिवार से ताल्लुख रखते हैं। शर्मन के पिता अरविंद जोशी गुजराती थिएटर के एक्टर रहे तो वहीं उनकी बहन मानसी जोशी रॉय एक्ट्रेस हैं जिन्होंने एक्टर रोहित रॉय से शादी की है। शरमन को एक्टिंग की शिक्षा घर से ही मिली और जब वह करियर बनाने के लिए  आगे आए तो पहले थिएटर का रुख किया। काफी समय थिएटर की बारीकियां समझने के बाद वह हिंदी सिनेमा में आए और उन्होंने साल 1999 में फिल्म गॉडमदर से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म को बेस्ट हिंदी फिल्म के साथ 6 नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिले थे। 

इसके बाद हिंदी सिनेमा उन्हें पहचानने लगा। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अहम किरदार निभाए और सभी के दिलों को जीता। उनकी हिट लिस्ट में 'गोलमाल', 'स्टाइल', '3 इडियट्स', 'रंग दे बसंती' और 'एक्सक्यूज मी' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। वहीं आपको बता दें कि 'रंग दे बसंती' और '3 इडियट्स' जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय कर चुके शरमन जोशी को फिल्म 'फरारी की सवारी' के लिए 40 ऑडिशन देने पड़े थे। 

शरमन जोशी प्रॉपर्टी

शरमन जोशी ने अपने बल पर करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई है और आज वह लग्जरी लाइफ जीते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनके पास 105 करोड़ की प्रॉपर्टी है। वहीं उनकी फीस के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है। 

प्रेम चोपड़ा के दामाद 

शरमन जोशी का दिल बॉलीवुड के जाने माने एक्टर प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा पर आ गया था। दोनों की मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी। पहली बार मिले तो लगा कि दोनों के बीच एक खास कनेक्शन है। दोनों दोस्त बने और समय के साथ उनका रिश्ता मजबूत होता चला गया। दोनों ने कई साल एक दूसरे को डेट करने के बाद 15 जून 2000 को मुंबई में शादी कर ली। दोनों के तीन बच्चे हैं एक बेटी ख्याना जिसका जन्म साल 2005 में हुआ था और दो जुड़वां बेटे वार्यन और विहान जिनका जन्म साल 2009 में हुआ। 

End of Article