सिद्धांत कपूर के ड्रग केस में फंसने पर ये है शक्ति कपूर का पहला रिएक्शन, बेटे को लेकर ये बोले सीनियर एक्टर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 13, 2022, 11:05 AM IST

Shakti Kapoor Reacts to Siddhant Kapoor Drug Test: शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु में रेव पार्टी से पकड़ा गया, इसके बाद ड्रग टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सिद्धांत कपूर के ड्रग केस में फंसने पर ये है शक्ति कपूर का पहला रिएक्शन, बेटे को लेकर ये बोले सीनियर एक्टर

बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर ड्रग केस में फंस गए हैं। बेंगलुरु पुलिस ने रेव पार्टी में छापा मारा जहां कथित तौर पर सिद्धांत ड्रग्स लेते पकड़े गए। सिद्धांत की ड्रग्स रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिद्धांत के पिता शक्ति कपूर इसपर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। 

शक्ति कपूर ने किया रिएक्ट

ईटाइम्स ने शक्ति कपूर से संपर्क कर इस बारे में जानना चाहा तो उन्होंने कहा, 'मैं केवल एक चीज कह सकता हूं- यह संभव नहीं है।' इस खबर के मुताबिक सिद्धांत रविवार को मुंबई से बेंगलुरु के लिए रवाना हुए थे और यहां (बेंगलुरु में) देर रात वो रेव पार्टी में पकड़े गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस को कथित तौर पर सीक्रेट जानकारी मिली थी जिसके बाद पुलिस ने छापा मारा था। यहां कई संदिग्ध लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें 6 अन्य लोगों समेत सिद्धांत कपूर के टेस्ट सैंपल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बेंगलुरु के ईस्ट डिवीजन के डीसीपी डॉ भीमाशंकर एस गुलेड ने कहा, 'सिद्धांत कपूर की ड्रग्स टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव है। उन्हे उल्सूर पुलिस स्टेशन लाया गया है।'

जब श्रद्धा कपूर से हुई थी पूछताछ

मालूम हो कि साल 2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया था। इसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने श्रद्धा कपूर को पूछताछ के लिए बुलाया था। इस दौरान श्रद्धा ने कहा था कि वो फिल्म छिछोरे की सक्सेस पार्टी के लिए सुशांत के पवना गेस्टहाउस गई थीं लेकिन उन्होंने किसी भी तरह के ड्रग्स के सेवन की सभी रिपोर्टों से इनकार किया था।

एक्टर हैं सिद्धांत कपूर

सिद्धांत कपूर की बात करें तो एक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। उन्होंने 'भागम भाग', 'चुप चुप के' और 'भूल भुलैया' जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। वहीं वो 'शूटआउट एट वडाला', 'अगली' 'जज्बा', 'पलटन', 'हसीना पारकर' और 'चेहरे' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में एक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं।
 

End of Article