Shah Rukh Khan के कमबैक का फैंस को है इंतजार, इन चार फ‍िल्‍मों से वापसी की हो रही चर्चा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 2, 2020, 10:43 AM IST

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले एक्‍टर शाहरुख लंबे समय से पर्दे पर नजर नहीं आ रहे हैं और उनके अपकमिंग प्रोजेक्‍ट के बारे में भी कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है।

Shah Rukh Khan के कमबैक का फैंस को है इंतजार, इन चार फ‍िल्‍मों से वापसी की हो रही चर्चा

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले एक्‍टर शाहरुख लंबे समय से पर्दे पर नजर नहीं आ रहे हैं और उनके अपकमिंग प्रोजेक्‍ट के बारे में भी कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। 20 महीने से शाहरुख किसी प्रोजेक्‍ट का हिस्‍सा नहीं बने हैं और फैंस को उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार है।  आखिरी बार शाहरुख खान निर्देशक आनंद एल राय की फ‍िल्‍म जीरो में नजर आए थे, जोकि बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फ‍िल्‍म में उनके साथ कटरीना कैफ और अनुष्‍का शर्मा नजर आई थीं। 

जीरो के बुरी तरह पिट जाने के बाद शाहरुख खान अपना अगला प्रोजेक्‍ट चुनने में काफी सावधानी बरत रहे हैं। यही वजह है कि उन्‍हें अगली फ‍िल्‍म अनाउंस करने में वक्‍त लग रहा है। मीडिया में कई तरह की खबरें आती रहती हैं लेकिन अभी किसी फ‍िल्‍म में पुख्‍ता तरीके से शाहरुख खान ने काम करने की बात नहीं की है। फैंस को उम्‍मीद है कि शाहरुख धमाकेदार कमबैक की तैयारी कर रहे हैं और जल्‍द ही इसकी घोषणा की होगी।

इन फ‍िल्‍मों को लेकर हो रही चर्चा

खबरों में आया था कि शाहरुख खान Bigil, Mersal और Theri जैसी तमिल की सुप‍रहिट फ‍िल्‍में देने वाले Atlee के साथ काम करने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वह उनके साथ फ‍िल्‍म सनकी में काम करने जा रहे हैं और लॉकडाउन के बाद इस पर काम शुरू होगा। हालांकि अभी तक कोई लेटेस्‍ट अपडेट नहीं है। वहीं खबर ये भी थी कि शाहरुख खान राजकुमारी हिरानी की एक कॉमेडी फ‍िल्‍म में नजर आएंगे। इस फ‍िल्‍म में वह पंजाबी किरदार में दिखाई देंगे। 

यशराज की फ‍िल्‍म की हो रही बात

ऐसी रिपोर्ट आई थीं कि डायरेक्‍टर सिद्धार्थ आनंद की फ‍िल्‍म पठान का न‍िर्माण यशराज बैनर तले हो रहा है। इस हाई बजट फ‍िल्‍म में शाहरुख खान नजर आ सकते हैं, वहीं अदाकारा के लिए दीपिका पादुकोण के नाम की चर्चा थी। पर अभी इस फ‍िल्‍म की भी घोषणा नहीं हो सकी है। वहीं डायरेक्‍ट राज एंड डीके की एक फ‍िल्‍म में शाहरुख के होने की बात की जा रही है। 

End of Article