इब्राहिम ने बहन सारा अली खान को पूल में दिया धक्का, एक्ट्रेस ने रक्षाबंधन पर शेयर किया मजेदार वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 3, 2020, 06:14 PM IST

Sara Ali Khan Post: सारा अली खान ने रक्षाबंधन के मौके पर भाई इब्राहिम अली खान संग खास वीडियो पोस्ट किया है जिसमें दोनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

इब्राहिम ने बहन सारा अली खान को पूल में दिया धक्का, एक्ट्रेस ने रक्षाबंधन पर शेयर किया मजेदार वीडियो
Photo Credit: Instagram

देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है और आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सोशल मीडिया पर इसकी खास तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रहे हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। इन सबके बीच एक्ट्रेस सारा अली खान ने भी रक्षाबंधन के मौके पर अपने छोटे भाई इब्राहिम अली खान के साथ एक पुराना वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर किसी भी भाई- बहन को अपने रिश्ते की याद आ जाएगी। सारा ने जो वीडियो शेयर किया उसमें वो दोनों पूल में हैं और इब्राहिम उन्हें परेशान कर रहे हैं। 

सारा ने शेयर किया ये वीडियो

सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो इब्राहिम के साथ पूल में हैं। वीडियो मे इब्राहिम सारा को धक्का देते हैं तो वो चिल्लाते हुए बोलती हैं कि तुम पागल हो क्या? इसके बाद इब्राहिम उन्हें परेशान करते रहते हैं तो सारा कहती हैं कि तुम मुझसे भी ज्यादा पागल हो। इतने में इब्राहिम उन्हें धक्का दे देते हैं और सारा बोलती हैं कि वो गिर जाएंगी और उन्हें लग जाएगी और इतना बोलते ही वो पानी में गिर जाती हैं। ये वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया इतना अच्छा है कि किसी को भी अपने भाई बहन की याद आ जाए।

सोहा ने भी शेयर किया पोस्ट

सारा अली खान की बुआ और एक्ट्रेस सोहा अली खान ने भी रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाई सैफ अली खान के साथ एक खास पोस्ट शेयर किया है। सोहा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जो उनके बचपन की है और इसमें वो सैफ के साथ नजर आ रही हैं। फोटो को पोस्ट कर सोहा ने लिखा,'इस बात में कोई शक नहीं है कि आप कूल भाई हैं। और इसमें भी कोई शक नहीं है कि मैं कूल बनने के बारे में कुछ नहीं जानती।' 

वर्कफ्रंट

सारा अली खान की बात करें तो वो अक्सर अपने भाई इब्राहिम के साथ मजेदार वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं और इसी से उन दोनों के बीच गहरी बॉन्डिंग का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा ने साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में कदम रखा था जिसमें वो एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट नजर आईं थीं। अब जल्द ही वो वरुण धवन के साथ फिल्म कुली नंबर वन और अक्षय कुमार के साथ अतरंगी रे में नजर आएंगी।

End of Article