सारा अली खान ने की गणपति बप्‍पा की पूजा, गुलाबी रंग के लिबास में हाथ जोड़े आईं नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2020, 08:59 PM IST

देशभर में गणपति बप्‍पा का धूम मची हुई है। तमाम स‍ितारों ने अपने घरों में गणेश चतुर्थी पर बप्‍पा की स्‍थापना की है और कई स‍ितारों ने व‍िसर्जन भी कर द‍िया है। सोशल मीडिया पर स‍ितारों की तस्‍वीरें छाई हुई हैं।

सारा अली खान ने की गणपति बप्‍पा की पूजा, गुलाबी रंग के लिबास में हाथ जोड़े आईं नजर

देशभर में गणपति बप्‍पा का धूम मची हुई है। तमाम स‍ितारों ने अपने घरों में गणेश चतुर्थी पर बप्‍पा की स्‍थापना की है और कई स‍ितारों ने व‍िसर्जन भी कर द‍िया है। सोशल मीडिया पर स‍ितारों की तस्‍वीरें छाई हुई हैं। इस बीच केदारनाथ फ‍िल्‍म से सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट डेब्‍यू करने वाली बॉलीवुड अदाकारा सारा अली खान ने भी गणपति पूजा की है और तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर शेयर की हैं। सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने दो तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट की हैं। 

इंस्‍टाग्राम पर 28 मिलियन की फॉलोइंग रखने वाली सारा अली खान की यह तस्‍वीरें चंद मिनट में वायरल हो गईं। आधे घंटे में इन फोटोज को एक लाख से अधिक फैंस ने लाइक किया। फैंस कमेंट कर उनके लुक की तारीफ भी कर रहे हैं। आपको बता दे कि इन तस्‍वीरों में सारा अली खान गुलाबी रंग के पारंपरिक परिधान में नजर आ रही हैं। एक तस्‍वीर में वह बप्‍पा की तरफ देखते हुए हाथ जोड़कर खड़ी हैं, वहीं दूसरी तस्‍वीर में वह बप्‍पा के चरणों में बैठी हैं।

सोनू सूद और एकता कपूर ने क‍िया गणपत‍ि व‍िर्सजन

गणेश चतुर्थी पर बप्‍पा को घर लाने के बाद उनकी पूजा की जाती है और पूरी श्रद्धा के साथ फ‍िर उनको व‍िदा भी क‍िया जाता है। बॉलीवुड के स‍ितारों में गणेशोत्‍सव का खासा जोश द‍िखता है। ऐसे में कोरोना में सुपरहीरो बने सोनू सूद भी घर पर गणपत‍ि जी को लेकर आए थे। गणेश व‍िसर्जन का उनका वीड‍ियो आप यहां देख सकते हैं। वहीं एकता कपूर ने भी गणपत‍ि व‍िसर्जन क‍िया। इस मौके पर तमाम स‍ितारे गणपत‍ि के व‍िदाई देने के ल‍िए पहुंचे। 

End of Article