Sapna Choudhary Dance Video: सपना चौधरी ने गोविंदा के गाने पर किया जबरदस्त डांस, फिल्म को लेकर पूछा ये सवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2022, 12:50 PM IST

Sapna Choudhary New Dance Video: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अपना नया डांस वीडियो शेयर किया है जिसमें वो गोविंदा के गाने पर थिरकती दिख रही हैं। फिल्म को लेकर फैंस से पूछा ये सवाल।

Sapna Choudhary Dance Video: सपना चौधरी ने गोविंदा के गाने पर किया जबरदस्त डांस, फिल्म को लेकर पूछा ये सवाल
Photo Credit: Instagram

Sapna Choudhary New Dance Video: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने बेहतरीन डांस के लिए जानी जाती हैं। पहले केवल हरियाणा तक ही उनकी पहचान सीमित थी लेकिन अपने डांस के दम पर वो आज देशभर में जानी जाती हैं। वो रिएलिटी शो बिग बॉस के 11वें सीजन में भी नजर आ चुकी हैं। वो देश के कई हिस्सों में डांस परफॉर्मेंस भी दे चुकी हैं। उनके फैंस की संख्या लाखों में हैं। 

सपना चौधरी ने शेयर किया ये वीडियो

सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें व डांस वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, जो फैंस को काफी पसंद आते हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर के पॉपुलर गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सपना गोल्डन बॉर्डर वाली ब्लू कलर की नेट साड़ी पहने हुए हैं। इसके साथ वो बालों का बन बनाए गोल्डन ज्वैलरी पहने दिख रही हैं। इस वीडियो को शेयर कर सपना ने फैंस से पूछा कि किस किसको ये गाना याद है और किस फिल्म का है? सपना 'अखियों से गोली मारे' गाने पर डांस करती दिख रही हैं। क्या आपको पता है ये गाना किस फिल्म का है? अगर नहीं तो बता दें कि ये गाना साल 1998 में रिलीज हुई गोविंदा और रवीना टंडन की फिल्म दूल्हे राजा का है। यह गाना गोविंदा और रवीना पर ही फिल्माया गया था। 

फैंस ने किए ऐसे कमेंट

सपना चौधरी का ये डांस वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और लगातार कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट कर उन्हें दुनिया का 8वां अजूबा बताया। तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि उनका डांस हमेशा जबरदस्त होता है। तो वहीं कुछ फैंस ने उनके पोस्ट पर खूबसूरत और शानदार जैसे कमेंट भी किए। 

साल 2020 में की थी शादी

मालूम हो कि सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4.8 मिलियन यानी 48 लाख फॉलोअर्स हैं। सपना ने जनवरी 2020 में वीर साहू से शादी की थी। इसके बाद साल 2020 में वो एक बेटे की मां बनीं। 

End of Article