Viral Video: सपना चौधरी के इस गाने पर बेकाबू हुआ शख्स, लेट-लेट कर किया हाहाकारी डांस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2022, 06:19 AM IST

Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने ऐसा धमाल मचाया जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई।

Viral Video: सपना चौधरी के इस गाने पर बेकाबू हुआ शख्स, लेट-लेट कर किया हाहाकारी डांस
Photo Credit: Instagram

Dance Viral Video: सोशल मीडिया (Social media) पर डांस के भी काफी वीडियो (Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर यूजर्स भी जमकर ठुमके लगाने लगते हैं। इसी कड़ी में डांस का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं। क्योंकि, एक शख्स ने सपना चौधरी के गाने पर ऐसा हाहाकारी डांस किया, जिसे देककर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। आलम ये है कि यह डांस वीडियो (Dance Viral Video) सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। 

कई लोगों में डांस का ऐसा जुनून सवार होता है कि मौका पाते ही ठुमके लगाने लगते हैं। इस शख्स के साथ ही कुछ ऐसा ही हुआ, जैसे ही सपना चौधरी का गाना 'तेरी आंख्या का यो काजल' बजा वो मस्त होकर झुमने लगा। पहले तो मजेदार स्टेप किया, उसके बाद लोट-लोटकर इस तरह डांस करने लगा कि लोग देखते रह गए। इतना ही नहीं जिस तरह से शख्स जमीन पर लेटकर डांस कर रहा था उसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही थी। तो पहले ये मजेदार वीडियो देखें...

ये कौन सा डांस है भाई...

ऐसा हाहाकारी डांस शायद ही आपने पहले देखा हो। शख्स ने मिनट में ही सारा महफिल लूट लिया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने भी इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, '  एक बार डांस देखकर मेरा मन नहीं भरा'। इस डांस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। वहीं, इस डांस पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' ये तो रेहू मछली डांस है'। एक ने लिखा, ' भाई ने आग लगा दी'। कुछ लोगों का कहना है कि ये पाकिस्तान का वीडियो। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!