PM Narendra Modi के जन्‍मद‍िन पर Salman Khan ने दी बधाई, सोशल मीडिया पर तस्‍वीर शेयर कर ल‍िखी पोस्‍ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2020, 03:57 PM IST

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना जन्‍मद‍िन मना रहे हैं। इस मौके पर दुनियाभर से उन्‍हें बधाई संदेश म‍िल रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान ने भी प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं दी हैं।

PM Narendra Modi के जन्‍मद‍िन पर Salman Khan ने दी बधाई, सोशल मीडिया पर तस्‍वीर शेयर कर ल‍िखी पोस्‍ट

salman khan wishes PM narendra modi : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना जन्‍मद‍िन मना रहे हैं। इस मौके पर दुनियाभर से उन्‍हें बधाई संदेश म‍िल रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान ने भी प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं दी हैं। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अपनी तस्‍वीर शेयर की है और जन्‍मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की है। सलमान खान की इस पोस्‍ट पर उनके फैंस भी पीएम मोदी को बधाई दे रहे हैं और सलमान खान के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि 17 सितंबर को 70 वर्ष के हो गए हैं। साल 2014 में पहली बार वह भारत के प्रधानमंत्री चुने गए थे और साल 2019 में दोबारा जनता ने उन्‍हें प्रधानमंत्री बनने का मौका दिया। सलमान खान और नरेंद्र मोदी का रिश्‍ता बहुत पुराना है। गुजरात के मुख्‍यमंत्री रहते हुए सलमान खान का कई बार और कई समारोहों में उनसे मिलना होता था। 

कंगना रनौत ने वीडियो शेयर कर दी बधाई 

पीएम मोदी को कंगना रनौत ने भी बधाई दी। उन्‍होंने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर कर लिखा, '#HappyBirthdayPMModi।' वीडियो में अभिनेत्री कंगना ने व्यक्त किया कि वो केवल दो बार ही प्रधानमंत्री से मिली है और वह भी कुछ अवसरों के लिए। हालांकि कंगना ने दावा किया कि उन्होंने पीएम मोदी के लिए हर एक भारतीय की आंखों में बहुत प्यार और सम्मान देखा है। 

तारक मेहता की टीम ने दी बधाई

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है। तारक मेहता की टीम ने लिखा- 'इनका नेतृत्व एक उदाहरण है और इनका समर्पण देश को महान बनाने के लिए प्रशंसनीय है। पीएम नरेंद्र मोदी को तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम की तरफ से बधाई।' सोशल मीडिया पर बॉलीवुड, साउथ और टीवी सेलेब्स सुबह से पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सेलेब्स पीएम मोदी के साथ अपनी फोटो शेयर कर रहे हैं। 

End of Article