Rajat Rawail hospitalised: बॉलीवुड अभिनेता रजत रवैल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि रजत रवैल के दाहिने पैर में एक वेरीकोस वेंस के फटने के कारण उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नस फटने से अभिनेता का बहुत ज्यादा खून बह गया, ऐसे में तुंरत उनको अस्पताल ले जाया गया। अभिनेता को आखिरी बार वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'कुली नंबर 1' में देखा गया था। कथित तौर पर इसी वीकेंड शहर के एक अस्पताल में रजत रवैल को भर्ती कराया गया है।
ईटाइम्स को दिए एक बयान में रजत रवैल ने बताया, 'अब मेरे पैर में उभरी हुई नस से खून बहना बंद हो गया है। मेरा घाव ठीक हो रहा है।' यह सुनिश्चित करते हुए कि एक्टर अब बहुत बेहतर हैं और वो ट्रीटमेंट ले रहे हैं, उन्होंने बताया, 'मुझे पूरी तरह से बिस्तर पर आराम करने की सलाह दी गई है और चलने-फिरने के लिए साफ मना किया गया है। मेरा कल बांद्रा के लीलावती अस्पताल में वरिष्ठ वस्कुलर सर्जन डॉ पंकज पटेल के पास चेकअप होने वाला है। उसी के बाद आगे मेरी सर्जरी के बारे में निर्णय लिया जाएगा।'

अभिनेता रजत रवैल ने सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद कहा है और उनको अपनी प्रार्थनाओं में रखने के लिए आग्रह किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज अभिनेता रजत रवैल को अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।
रजत रवैल अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। वो कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम कर चुके हैl रजत रवैल अक्सर फिल्मों में कॉमेडियन की भूमिका निभाते हैंl बता दें, रजत रवैल और सलमान खान की बहुत अच्छी दोस्ती हैl फिल्म बॉडीगार्ड में उनकी और सलमान खान के सीन्स काफी पसंद किए गए थेl

