Radhe First Look: ईद पर आएगी सलमान खान की 'राधे', दबंग 3 के साथ भाईजान ने शेयर किया फिल्म का मोशन पोस्टर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 18, 2019, 08:15 PM IST

सलमान खान ने ईद पर रिलीज होने वाली अपनी फिल्म राधे - यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई का फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर शेयर किया है।

Radhe First Look: ईद पर आएगी सलमान खान की 'राधे', दबंग 3 के साथ भाईजान ने शेयर किया फिल्म का मोशन पोस्टर
Photo Credit: Twitter

बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने ये पहले ही बता दिया था कि हर साल की तरह अगले साल भी वे ईद के मौके पर अपनी फिल्म लेकर आएंगे। लेकिन अब तक इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन अब सलमान ने अपनी ईद रिलीज 'राधे - यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई' की आधिकारिक घोषणा कर दी है और इसी के साथ उन्होंने फिल्म में अपने लुक का भी खुलासा किया है। हाल ही में सलमान ने दबंग 3 के साथ राधे का भी मोशन पोस्टर रिलीज किया है।

सलमान के मोशन पोस्टर रिलीज करते ही ये ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। इसके साथ उन्होंने लिखा कि आप ही ने पूछा था 'दबंग 3' के बाद क्या? क्या और कब? ये लो जवाब। इसके साथ ही उन्होंने #EidRadheKi हैशटैग दिया। इस मोशन पोस्टर में पहले दबंग 3 के चुलबुल पांडे को दिखाया गया है। वहीं 28 सेकंड पर वीडियो में लिखा आता है, 'और हम आपके साथ क्रिसमस भी मनाएंगे और ईद भी!' इसके बाद से सलमान की ईद 2020 रिलीज राधे की क्लिप शुरू हो जाती है।

राधे के मोशन पोस्टर में सलमान बंदूक के साथ एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि इनमें सलमान इसमें शर्टलैस भी नजर आ रहे हैं और अपनी मसल्स फ्लॉनट कर रहे हैं। वहीं बैकग्राउंड में 'राधे' गाना सुनाई दे रहा है। राधे - यॉर मोस्ट वॉन्टेड को दबंग 3 के डायरेक्टर प्रभु देवा ही डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं इसके प्रोड्यूसर सलमान के भाई सोहेल खान हैं।

आपको बता दें कि पहले ईद 2020 को सलमान की संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म इंशाअल्लाह आने वाली थी, लेकिन बाद में ये ठंडे बस्ते में चली गई। ऐसे में अब सलमान अगले साल ईद पर राधे लेकर आएंगे। इसकी सीधी टक्कर अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब से होगी। सलमान की दबंग 3 की अगर बात करें तो ये फिल्म 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होने वाली है।

End of Article