Saif Ali Khan की मां और बहनों को भला-बुरा कहती थीं Amrita Singh, एक्टर ने बताई थी तलाक की वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 9, 2021, 06:40 PM IST

Bollywood Throwback: बॉलीवुड में तलाक के किस्से आम हैं, इन्हीं स्टोरीज में से एक सैफ अली खान और अमृता सिंह की स्टोरी है। सैफ अली खान ने बताया था कि अमृता का व्यवहार बहुत बदल गया था। 

Saif Ali Khan की मां और बहनों को भला-बुरा कहती थीं Amrita Singh, एक्टर ने बताई थी तलाक की वजह

Saif Ali Khan And Amrita Singh Divorce Reason: बॉलीवुड जगत में प्यार और तलाक के किस्से आम हैं। यहां आए दिन जितने रिश्ते बनते हैं, उतने ही रिश्ते टूट जाते हैं। बॉलीवुड में बनते और बिगड़ते रिश्ते हमेशा से सुर्खियों में अपनी जगह बनाते आ रहे हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के प्रशंसक भी इन बनते और बिगड़ते रिश्तों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। एक ऐसा ही किस्सा है सैफ अली खान और अमृता सिंह का जो कई दिनों तक सुर्खियों में बना हुआ था। सैफ अली खान और अमृता सिंह 90 के दशक के जाने-माने सितारे थे। इन दोनों ने 1991 में सात फेरे लिए थे। जब इन दोनों की शादी की बात लोगों को पता चली थी तब कई दिनों तक बवाल मचा हुआ था। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों के बीच में 12 साल का एज गैप था। मगर बिना किसी की फिक्र किए इन दोनों ने एक दूसरे से शादी की थी। जिसके बाद इन दोनों के 2 बच्चे हुए जिनका नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है।  

13 साल बाद टूट गया रिश्ता

इन दोनों की वैवाहिक जिंदगी काफी खुशहाल चल रही थी मगर धीरे-धीरे इन दोनों के रिश्ते में दरार आनी शुरू हो गई। मगर, लोगों को बड़ा झटका तो तब लगा जब शादी के 13 साल बाद इन दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। जब इन दोनों का रिश्ता टूट गया था तब यह कहा जा रहा था कि रोजा कैटेलोना और सैफ अली खान के बीच बढ़ती नजदीकियों की वजह से ऐसा हुआ है। लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने अमृता सिंह के साथ तलाक को लेकर खुलकर अपनी बात रखी थी। 

बदल गया था अमृता सिंह का व्यवहार

सैफ अली खान ने इंटरव्यू में बताया था कि अमृता सिंह का व्यवहार लगातार उनके और उनके परिवार के प्रति बदलता जा रहा था। अमृता सिंह सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर और बहन सोहा और सबा की बेइज्जती करती रहती थीं। बात यहीं खत्म नहीं होती, अमृता सिंह अपने पति यानी सैफ अली खान को भी ताना मारा करती थीं और सबके सामने उनकी बेइज्जती करती थीं। आमिर खान ने बताया कि अमृता सिंह उन्हें हर पल ऐसा फील करवाती थीं जैसे कि वह इस दुनिया के सबसे बुरे पति और पिता हैं। अमृता सिंह की इन्हीं सब बातों से तंग आकर सैफ अली खान ने उनसे अपने रास्ते अलग करने का फैसला ले लिया था। 

End of Article