Sara Tendulkar Debut: सारा तेंदुलकर जल्द ही करेंगी एक्टिंग डेब्यू, पिता सचिन तेंदुलकर से मिल गई परमिशन!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 25, 2022, 02:42 PM IST

Sachin Tendulkar daughter Sara Tendulkar acting: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। सारा की एक्टिंग में काफी ज्यादा दिलचस्पी है। जानिए सभी अपडेट...

Sara Tendulkar Debut: सारा तेंदुलकर जल्द ही करेंगी एक्टिंग डेब्यू, पिता सचिन तेंदुलकर से मिल गई परमिशन!

Sara Tendulkar Bollywood Debut. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर जल्द ही  बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं। सारा तेंदुलकर पहले से ही सोशल मीडिया पर सबसे पॉपुलर स्टारकिड हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1.8 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं।    

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सारा की एक्टिंग में बहुत ज्यादा दिलचस्पी है। यही नहीं, वह ब्रांड एंडोर्समेंट्स के लिए एक्टिंग भी सीख रही हैं। सारा ने भले ही लंदन यूनिवर्सिटी से मेडिसिन की पढ़ाई की है लेकिन, वह ग्लैमर की दुनिया का हिस्सा बनना चाहती हैं। अब सचिन के फैंस इंतजार कर रहे हैं कि सारा अपनी एक्टिंग स्किल्स से कैसे उन्हें सरप्राइज करती हैं।  

Sara Tendulkar

पहले भी उड़ी थी अफवाह
सूत्रों के मुताबिक, 'सारा काफी टैलेंटेड हैं। इसके अलावा उनके पेरेंट्स भी इस फैसले में काफी सपोर्टिव हैं।' गौरतलब है कि 24 साल की सारा तेंदुलकर के बॉलीवुड में कदम रखने की पहले भी अफवाह उड़ चुकी है। खबरों में दावा किया गया था सारा तेंदुलकर शाहिद कपूर के अपोजिट डेब्यू करेंगी। हालांकि, सचिन तेंदुलकर ने इस अफवाहों को सिरे से खारिज किया था। मास्टर ब्लास्टर ने तब कहा था कि वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं और सारा के फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइन करने की खबरें सरासर झूठ है।    

Sara Tendulkar

सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर
सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलोविंग वाली स्टार किड हैं। सारा के इंस्टाग्राम पर 18 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। सोशल मीडिया पर सारा अपनी वेकेशन और पर्सनल लाइफ से जुड़ी फोटोज शेयर करती हैं।

Sara Tendulkar

सारा का जन्म साल 1997 में हुआ था। उन्होंने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल मुंबई से पढ़ाई की है। सारा ने अपना ग्रेजुएशन यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से किया है।  

End of Article