अर्जुन तेंदुलकर की आईपीएल में हुई एंट्री, तो बहन सारा ने लिखा ये खास संदेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2021, 08:13 PM IST

ArjunTendulkar, Sara Tendulkar, IPL 2021 Auction: आईपीएल 2021 की नीलामी में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को पहली बार अनुबंध मिला तो इससे उनकी बहन सारा भी बेहद खुश हैं।

अर्जुन तेंदुलकर की आईपीएल में हुई एंट्री, तो बहन सारा ने लिखा ये खास संदेश
Photo Credit: Instagram

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने गुरुवार को आईपीएल 2021 की नीलामी के दौरान अपना पहला आईपीएल अनुबंध हासिल किया। उनको मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 20 लाख रुपये में खरीदा। नीलामी में शुरुआती चरण में उनके नाम का ऐलान नहीं हुआ तो ऐसा लगा कि वो नहीं बिकेंगे लेकिन उनका नाम दिन का आखिरी नाम था, जो कुछ ही समय में मुंबई इंडियंस की बोली के साथ समाप्त हो गया। अर्जुन को तमाम लोगों ने बधाईयां दीं और उनकी बहन सारा की बधाई भी खास रही।

गौरतलब है कि अर्जुन तेंदुलकर पिछले कुछ सालों से मुंबई इंडियंस के सेटअप से जुड़े हुए थे और कई बार उनको अभ्यास सत्र के दौरान देखा जाता था। उनके पिता व महान पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी टीम के मेंटर हैं, ऐसे में ये साफ था कि अर्जुन मुंबई इंडियंस में ही शामिल होंगे। वो आईपीएल 2020 के दौरान टीम के साथ यूएई भी गए थे।

सचिन और उनका परिवार भी नीलामी को ध्यान से देख रहा था और अर्जुन की बोली का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही उनके नाम का ऐलान हुआ, अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, ''तुमसे ये सफलता कोई नहीं ले सकता, ये सिर्फ तुम्हारी है।"

Sara Tendulkar Instagram story

अर्जुन तेंदुलकर एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और मौका आने पर बल्ले से भी दम दिखाने का हुनर रखते हैं। अगर सचिन इस साल आईपीएल में डेब्यू करने में सफल रहते हैं तो वो मुंबई इंडियंस से खेलने वाले दूसरे तेंदुलकर बनेंगे।

अर्जुन के पिता सचिन ने 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था। उन्होंने 2008 से 2011 तक मुंबई इंडियंस की कप्तानी की। उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मैच 2013 में खेला।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!