Deepika Padukone को सब्यसाची ने दी थी बुर्का पहन कर आने की सलाह, जानिए क्‍या थी इसके पीछे अहम वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 29, 2021, 07:13 PM IST

बॉलीवुड अदाकरा दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी में मशहूर डिजाइनर सब्‍यसाची द्वारा तैयार किया गया लहंगा पहना था। दीपिका ने रणवीर सिंंह से इटली में शादी की थी और इसे पूरी तरह सीक्रेट रखा गया था।

Deepika Padukone को सब्यसाची ने दी थी बुर्का पहन कर आने की सलाह, जानिए क्‍या थी इसके पीछे अहम वजह

बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में सुपरस्‍टार रणवीर सिंह से शादी की थी। ये शानदार शादी इटली के लेक कोमो में हुई थी। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई इटली के लेक कोमो के किनारे हुई थी। यह स्थान अपनी अदभुत खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है और रणवीर-दीपिका ने इसी जगह को शादी के लिए चुना था। 

अपनी शादी में दीपिका और रणवीर ने हर चीज का खास इंतजाम किया था। दीपिका ने मशहूर डिजाइनर सब्‍यसाजी द्वारा तैयार किया गया लहंगा पहना था। उन्होंने सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई गोल्ड कांचीपुरम रेशम की साड़ी भी पहनी थी। शादी की खबर और तैयारियों को पूरी तरह सीक्रेट रखा गया था। इसी लिए सब्‍यसाची ने दीपिका पादुकोण को बुर्का पहनकर आने की सलाह दी थी। 

बिजनेस ऑफ फैशन के साथ खास बातचीत में डिजाइनर सब्यसाची ने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने एक्ट्रेस को सुझाव दिया था कि जब वह आउटफिट ट्रायल के लिए आएं तो बुर्का पहन कर आएं। सब्‍यसाची ने बताया कि जब किसी सेल‍िब्रिटी की शादी होती है तो सबसे जरूरी होता है उसे सीक्रेट रखना। इसीलिए उन्होंने अपनी टीम से कहा था कि नाओमी कैंपबेल एक भारतीय राजकुमार के साथ शादी के बंधन में बंध रही है। वह नहीं बताना चाहते थे कि जो आउटफ‍िट वह बना रहे हैं उसे दीपिका पहनने वाली हैं। 

दीपिका को द‍िया था कोडवर्ड

सब्‍यसाची आगे कहते हैं कि जब दीपिका नाप देने आती थीं तो डर लगता था कि कहीं उनकी शादी की बात लीक ना हो जाए। कहीं मीडिया उनके पीछे तो नहीं है। इसलिए दीपिका को सलाह दी कि वह बुर्का पहनकर आएं। इसके अलावा दीपिका की शादी को नाओमी कैंपबेल के रूप में कोड वर्ड दिया गया। सब्‍यासाची ने बताया कि उन्‍हें इस शादी के बारे में छह महीने पहले से पता था। कई बार वह यात्रा कर रहे होते थे तो टीम से इसी कोडवर्ड से बात करते थे। 

End of Article