Sharmaji Namkeen Official Trailer: ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म शर्मा जी नमकीन का ट्रेलर जारी, इस दिन आएगी मूवी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 17, 2022, 10:45 AM IST

Sharmaji Namkeen Official Trailer: दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म शर्मा जी नमकीन का प्रीमियर ओटीटी पर होने वाली है। ऋषि कपूर के निधन के बाद परेश रावल ने इस फिल्म को पूरा किया था।

Sharmaji Namkeen Official Trailer: ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म शर्मा जी नमकीन का ट्रेलर जारी, इस दिन आएगी मूवी

Sharmaji Namkeen Official Trailer: दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म शर्मा जी नमकीन का प्रीमियर ओटीटी पर होने वाली है। ऋषि कपूर के निधन के बाद परेश रावल ने इस फिल्म को पूरा किया था। ऋषि कपूर का जब निधन हुआ तो वो इस फ‍िल्‍म का काफी हिस्‍सा शूट कर चुके थे। प्राइम वीडियो ने 'शर्माजी नमकीन' के ट्रेलर का अनावरण किया। इस पारिवारिक मनोरंजन में जूही चावला, सुहैल नय्यर, तारुक रैना, सतीश कौशिक, शीबा चड्ढा और ईशा तलवार के साथ स्वर्गीय ऋषि कपूर और परेश रावल सहित कई अभिनेताओं का समूह है। 

इस फिल्म से हितेश भाटिया बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं, वहीं जूही चावला भी इस फ‍िल्‍म में अहम किरदार निभाने वाली हैं। प्राइम वीडियो ने आज उनकी आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ के एक्सक्लूसिव वर्ल्ड प्रीमियर की घोषणा की। ‘शर्माजी नमकीन’ ऐसी पहली हिंदी फिल्म है, जिसमें दो दिग्गज एक्टर - ऋषि कपूर और परेश रावल - एक साथ एक ही किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म का प्रीमियर 31 मार्च को दुनिया भर के 240 देशों व क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर होगा।

सेल्फ-रियलाइजेशन और खुद को तलाशने की दिलचस्प और दिल छू लेने वाली कहानी ‘शर्माजी नमकीन’ रिटायर हुए एक व्यक्ति की लाइफ पर आधारित है, जो एक बेचैन महिला के किटी सर्कल में शामिल होने के बाद कुकिंग को लेकर जुनूनी हो जाता है। 

 बता दें कि कैंसर के चलते ऋषि कपूर का निधन बीते साल यानि 30 अप्रैल 2020 को हुआ था। वह आखिरी बार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म बॉडी में नजर आए थे। रणबीर कपूर ने एक वीडियो के जरिए यह बताया कि कैसे इस फिल्म की शूटिंग को पूरा किया गया। उन्होंने यह खुलासा किया कि वह अपने पिता की आखिरी फिल्म पूरी करने के लिए खुद इस फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गए थे। 

End of Article