Salman Khan south debut: चिरंजीवी की 'गॉडफादर' से साउथ में डेब्यू करेंगे सलमान खान, ऐसा होगा फिल्म में रोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2022, 12:37 PM IST

Salman Khan South Debut: सलमान खान जल्द ही साउथ की फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। सलमान साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म में नजर आने वाले हैं। जानिए कैसा होगा सलमान खान का रोल...

Salman Khan south debut: चिरंजीवी की 'गॉडफादर' से साउथ में डेब्यू करेंगे सलमान खान, ऐसा होगा फिल्म में रोल

Salman Khan south debut: सलमान खान बॉलीवुड के बाद अब साउथ की फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं। सलमान खान चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर में नजर आने वाले हैं। ऐसे में दो सुपरस्टार्स को एक साथ देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर सलमान के साथ फोटो शेयर करते हुए सलमान खान का स्वागत किया है।    

चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर सलमान खान के साथ फोटो शेयर की है। इसमें वह सलमान खान को गुलदस्ता दे रहे हैं। चिरंजीवी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ' भाई गॉडफादर में आपको स्वागत है। आपकी एंट्री ने न सिर्फ सबके अंदर एनर्जी भर दी है। वहीं, सभी लोगों का एक्साइटमेंट लेवल और बढ़ गया है। आपके साथ स्क्रीन शेयर करना बड़ी ही खुशी की बात है। आपकी उपस्थिति दर्शकों को एक नया जोश देगी।' आपको बता दें कि सलमान खान और चिरंजीवी काफी अच्छे दोस्त हैं।

Image

ऐसा होगा रोल 
गॉडफादर मलायलम की पॉपुलर फिल्म लुसिफर का रीमेक होने जा रही है। फिल्म को मोहन राजा डायरेक्ट करेंगे। वहीं, सलमान खान का इस फिल्म में एक कैमियो रोल होने वाला है। फिल्म में सलमान खान का वही रोल होगा, जो पृथ्वीराज सुकुमारन का था। सलमान खान और चिरंजीवी के अलावा फिल्म में नयनतारा, सत्यदेव कंचरण, जय प्रकाश जैसे ऐक्टर्स नजर आएंगे।  इससे पहले अमिताभ बच्चन, कियारा आडवाणी और आलिया भट्ट भी साउथ की फिल्मों में काम कर चुके हैं।

इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान के पास फिलहाल कई प्रोजेक्ट्स हैं। सलमान खान आखिरी बार फिल्म अंतिम में नजर आए थे। इसके अलावा सलमान खान फिल्म कभी ईद, कभी दिवाली में नजर आएंगे। 

सलमान खान इसके अलावा फिल्म टाइगर 3 में भी नजर आने वाले है। फिल्म के जरिए सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर आएगी। फिल्म अगले साल यानी 2023 में रिलीज होगी।

End of Article