Sushant के लिए अमित शाह से CBI जांच की मांग करके बुरी तरह ट्रोल हुईं Rhea Chakraborty- 'एक महीने से कहां थीं?'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 17, 2020, 07:36 AM IST

Rhea Chakraborty troll for CBI investigation demand: सुशांत सिंह राजपूत के मामले में 1 महीने बाद सोशल मीडिया पर चुप्पी तोड़ने के बाद रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।

Sushant के लिए अमित शाह से CBI जांच की मांग करके बुरी तरह ट्रोल हुईं Rhea Chakraborty- 'एक महीने से कहां थीं?'
Photo Credit: Instagram

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत से काफी समय पहले से ऐसी अफवाहें थीं कि वह अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई थी। सुशांत की मौत 14 जून को हुई थी, और मामले में रिया से पुलिस ने पूछताछ की थी, और इसी दौरान उन्होंने पुष्टि की कि दोनों डेट कर रहे हैं और यहां तक ​​कि शादी की योजना भी बना रहे थे। 14 जुलाई को, रिया ने पहली बार सुशांत के निधन के बाद अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए पोस्ट लिखा था।

अब, आज अभिनेत्री ने एक और पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सुशांत के मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। जब से सुशांत की मौत हुई है उनके प्रशंसक, अनुयायी और कई राजनेता सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। अब रिया चक्रवर्ती ने भी ऐसा ही काम किया है।

गृहमंत्री को रिया चक्रवर्ती का ट्वीट:
रिया ने गृहमंत्री अमित शाह को पोस्ट में टैग करते हुए ट्वीट किया, 'आदरणीय अमित शाह जी, मैं सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती हूं। अब एक महीने से अधिक समय हो गया है, उसके आकस्मिक निधन के मामले पर मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है, हालांकि हित में न्याय के लिए मैं आपसे सीबीआई जांच शुरू करने के लिए हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं। मैं केवल यह समझना चाहती हूं कि क्या दबाव था, जिसकी वजह से सुशांत को यह कदम उठाना पड़ा।'

बुरी तरह ट्रोल हुई एक्ट्रेस:
जहां कुछ ने अभिनेत्री के इस पोस्ट की सराहना की, वहीं कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। एक ने लिखा, '#SheaChakraborty #SushantSingh के लिए CBI जांच की मांग कर रही है, लेकिन हकीकत यह है कि उन्होंने कभी भी खुद को उसकी गर्लफ्रेंड के रूप में स्वीकार नहीं किया। मौत से पहले ब्रेकअप हो जाता है। मौत से पहले सभी पोस्ट डिलीट कर दिए जाते हैं। जब वह इस दुनिया में था तो कभी भी प्यार और परवाह नहीं की। अब अचानक वह खुद को सुशांत की गर्लफ्रेंड बता रही हैं।'

एक अन्य यूजर ने लिखा, '#RheaChakraborty 1 महीने के बाद अब उठी हैं और सीबीआई जांच के लिए कह रही हैं, ऐसा करने के लिए एक महीने का इंतजार क्यों किया? जब सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर RELENTLESS CAMPAIGN चल रहा था तब क्यों नहीं बोलीं। क्या अब तक सबूत मिटा दिए गए हैं ??'

एक अन्य ने ट्वीट किया, 'हां बिल्कुल मिस रिया चक्रवर्ती, सुशांत सर के आकस्मिक निधन के बाद अब एक महीने से अधिक समय हो गया है और अब आप सीबीआई जांच के लिए पूछ रही हैं, क्या आप इतने लंबे समय से सुराग और सबूत नष्ट होने का इंतजार कर रही थीं? खुद को सुरक्षित समझने के बाद आपने सीबीआई जांच के लिए मांग की।' यहां आप रिया चक्रवर्ती के खिलाफ किए गए कुछ और ट्वीट देख सकते हैं।

गौरतलब है कि इससे कुछ समय पहले रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर उन्हें मिल रहीं रेप और हत्या की धमकियों के बारे में खुलासा करते हुए स्क्रीनशॉट शेयर किया था।

End of Article