रिया चक्रवर्ती ने पड़ोसी के खिलाफ कराई पुलिस शिकायत, सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच को कर रही थीं गुमराह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 12, 2020, 07:34 PM IST

Rhea Chakraborty Police complaint: रिया चक्रवर्ती की एक पड़ोसी डिंपल थवानी ने दावा किया था कि उन्होंने सुशांत की मौत से एक दिन पहले यानी 13 जून को उनको रिया के साथ देखा था। जो कि जांच में झूठा पाया गया है...

रिया चक्रवर्ती ने पड़ोसी के खिलाफ कराई पुलिस शिकायत, सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच को कर रही थीं गुमराह

रिया चक्रवर्ती ने अपनी पड़ोसी के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है। रिया ने अपने वकील के माध्यम से, पुलिस अधीक्षक के पास पड़ोसी डिंपल थवानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने कहा कि थवानी ने झूठ फैलाया और मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाए। उन्हें गलत साबित करने के लिए, जांच को गुमराह किया गया। रिया ने कहा कि डिंपल थवानी का दावा कि मौत से पहले सुशांत मुझे घर छोड़ने आए थे बिलकुल झूठ है। 

क्या है पूरा मामला
रिया चक्रवर्ती की एक पड़ोसी डिंपल थवानी ने दावा किया था कि उन्होंने सुशांत की मौत से एक दिन पहले यानी 13 जून को उनको रिया के साथ देखा था। इसके बाद सीबीआई ने रविवार 11 अक्टूबर को इस मामले में जांच के लिए डिंपल को पूछताछ के लिए बुलाया, जहां उन्होंने हैरान करने वाला जवाब दिया। रिपोर्ट के मुताबिक डिंपल ने कहा कि उसने कभी सुशांत और रिया को साथ में नहीं देखा बल्कि किसी और ने उन्हें साथ देखा था। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो उस शख्स को पहचान सकती हैं, तो उन्होंने इससे इंकार कर दिया। डिंपल ने कहा कि वो शख्स सामने नहीं आना चाहता/चाहती क्योंकि वो कंफर्टेबल नहीं है। इतना ही नहीं डिंपल यह भी नहीं बता पाईं कि रिया और सुशांत को किस समय और किस जगह पर साथ देखा गया था। 

CBI ने दी रिया के पड़ोसी को चेतावनी
डिंपल द्वारा किए गए सभी दावे झूठे निकलने के बाद सीबीआई ने कथित तौर पर उनको चेतावनी दी है। CBI ने उनसे ऐसा कुछ भी नहीं बोलने कि वॉर्निंग दी है जो सच या प्रमाणित नहीं है। बता दें कि डिंपल ने यह दावा भी किया था कि वो सुशांत सिंह राजपूत की फैन रही हैं, और मानती है कि पिछले जन्म से उनका संबंध सुशांत से जुड़ा हुआ है।

End of Article