Ranveer Singh and Deepika Padukone Romantic Photos : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक हैं। कपल को साथ में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हाल ही में एक फैशन शो के लिए रणवीर- दीपिका ने साथ में रैंप वॉक किया। रणवीर- दीपिका ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के 'मिजवान फैशन शो 2022' के लिए रैंप वॉक किया. कपल मनीष मल्होत्रा के शो स्टॉपर बने थे। रणवीर-दीपिका का रॉयल स्टाइलिश लुक देखने लायक था।
दीपिका ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइनर लहंगा पहना था। ब्राउन एंड वाइट लहंगे में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। रणवीर भी ब्लैक एंड वाइट शेरवानी में नजर आए। रणवीर ने ब्लैक एंड वाइट कुर्ते पजामे के साथ ओवरकोट कैरी किया था। शेरवानी के साथ रणवीर ने मैचिंग जूते कैरी किए थे। उनके स्टाइलिश जूतों ने खींचा फैंस का ध्यान। रैंप वॉक के दौरान रणवीर और दीपिका का रोमांटिक अंदाज नजर आया। दीपिका और रणवीर ने एक- दूसरे को किस किया।
वायरल हो रही है फोटोज
सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस को दीपवीर का ये रोमांटिक अंदाज काफी पसंद आ रहा है। साथ ही दोनों का साथ में रैंप वॉक करने का वीडियो भी चर्चा में छाया हुआ है। इस फैशन शो में रणवीर सिंह की पूरी फैमिली भी शामिल हुई थी। फ्रंट रो में रणवीर सिंह की बहन रितिका और मां भी बैठी नजर आईं। रणवीर ने इस दौरान अपनी मां अंजू भवनानी के पैर भी छूए। वर्क फ्रंट की बात करे तो रणवीर सिंह ने हाल ही में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग पूरी की है। रणवीर के साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में दिखाई देंगे। दीपिका पादुकोण इन दिनों शाहरुख खान के साथ 'पठान' की शूटिंग कर रही है। वहीं, दीपिका प्रभास के साथ फिल्म प्रोजेक्ट के फिल्म में काम कर रही हैं। इसके अलावा वह ऋतिक रोशन के साथ फाइटर मूवी में नजर आने वाली हैं।

