रणवीर सिंह की न्यूड फोटोज को लेकर शर्लिन चोपड़ा ने दीपिका पादुकोण पर साधा निशाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 01:03 AM IST

Sherlyn Chopra On Ranveer Singh Nude Photos: रणवीर सिंह की न्यूड फोटोज कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बन गई हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता की इन तस्वीरों की वजह से शर्लिन चोपड़ा ने उनकी वाइफ दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा है।

Sherlyn Chopra On Ranveer Singh Nude Photos: रणवीर सिंह की न्यूड फोटोज की वजह से हर जगह तहलका मच गया है। हाल ही में शर्लिन चोपड़ा ने रणवीर सिंह की इन तस्वीरों की वजह से उन्हें और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण को टारगेट किया है। अदाकारा ने कहा कि एक बार जब उन्होंने इंटरनेशन मैगजीन के लिए बोल्ड फोटोशूट करवाया था तब सोसाइटी ने उन्हें कैरेक्टरलेस कहा था। लेकिन रणवीर सिंह को लेकर सोसाइटी के डबल स्टैंडर्ड हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि एक इवेंट के दौरान जब उन्होंने बोल्ड कपड़े पहने थे तब दीपिका पादुकोण ने उनको अजीब तरीके से देखा था। इसके बाद अदाकारा ने कहा 'शुक्र है मेरे शरीर पर कपड़े तो थे लेकिन रणवीर सिंह तो फोटो शूट के लिए पूरे नेकेड हो गए।' 

End of Article