आलिया भट्ट के मोटापे का मजाक उड़ाना रणबीर कपूर को पड़ा भारी, ट्रोर्ल्स ने लगा दी एक्टर की क्लास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2022, 11:03 AM IST

Ranbir Kapoor trolled Social media : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में लगे हुए हैं। प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर ने उड़ाया पत्नी के बढ़ते वजन का मजाक। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने एक्टर को जमकर ट्रोल किया।

आलिया भट्ट के मोटापे का मजाक उड़ाना रणबीर कपूर को पड़ा भारी, ट्रोर्ल्स ने लगा दी एक्टर की क्लास
Photo Credit: Instagram

Ranbir Kapoor trolled Social media fir fat shamming Alia Bhatt : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फैंस रणबीर और आलिया की जोड़ी को साथ में देखना बेहद पसंद करते हैं। कपल की फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ। पहली बार बड़े पर्दे पर रणबीर और आलिया साथ में नजर आने वाले हैं। दोनों इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के दौरान रणबीर ने आलिया के मोटापे का मजाक उड़ाया, जिसके बाद यूजर्स ने एक्टर को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया। आइए जानते हैं क्या पूरा मामला।

दरअसल वीडियो में रणबीर कपूर बताते हैं कि वो अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र का प्रमोशन हर जगह क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा ये फिल्म 4 साल पहले अनाउंस हुई थी और इसके बारे में लोगों को पता है। वहीं, आलिया कहती हैं, हम प्रमोशन करेंगे। हम हर जगह इस फिल्म का प्रमोशन करेंगे। एक्ट्रेस सवाल पूछते हुए कहती हैं कि हम हर जगह फैल क्यों नहीं रहे हैं। इसके जवाब में रणबीर एक्ट्रेस के बेबी बंप को देखते हुए कहते हैं क्योंकि कोई और फैल गया है।

रणबीर की बात सुनकर कुछ पल के आलिया भी हैरान रह जाती हैं। एक्टर कहते हैं कि वो मजाक कर रहे थे। लेकिन यूजर्स को आलिया का मजाक उड़ाना बिल्कुल पसंद नहीं आया। यूजर्स सोशल मीडिया पर रणबीर को ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे पहली बार नहीं है जब रणबीर अपने अटपटे बयानों की वजह से ट्रोर्ल्स के निशाने पर आए हैं। आलिया और रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सिंतबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

End of Article