ब्रह्मास्त्र को बनाने में लगे 300 करोड़, रणबीर-आलिया की फिल्म देखने से पहले जान लें 7 दिलचस्प किस्से

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 28, 2022, 02:05 PM IST

Brahmastra Amazing facts : रणबीर और आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। 9 अगस्त 2022 को ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आइए जानते हैं इस फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातों के बारे में।

ब्रह्मास्त्र को बनाने में लगे 300 करोड़, रणबीर-आलिया की फिल्म देखने से पहले जान लें 7 दिलचस्प किस्से
Photo Credit: Instagram

Brahmastra Amazing facts : बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड के मोस्ट पॉवरफुल कपल पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। ये फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है और करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की स्टार कास्ट प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में रणबीर, आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, अक्किनेनी नागार्जुन मुख्य भूमिका में हैं। हम आपके लिए फिल्म से जुड़े कुछ दिलचस्प फेक्ट्स लाए हैं।

अस्त्रों पर आधारित है फिल्म की कहानी

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र एक ट्राइलॉजी फिल्म है, जिसे तीन पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। ब्रह्मास्त्र में अस्त्रों की कहानी बताई गई है। फिल्म के पोस्टर से साफ पता चलता है कि हर कैरेक्टर की कहानी एक अस्त्र पर आधारित है। वारणसी से शुरू हुई थी ब्रह्मस्त्र की कहानी।

2017 में शुरू हुई थी फिल्म की शूटिंग

साल 2017 में ब्रह्मस्त्र का पहला शेड्यूल शूट हुआ था। इस फिल्म को हॉलीवुड फिल्म गेम ऑफ थ्रोन के तर्ज पर बनाया गया है। फिल्म में वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। ये फिल्म पहले साल 2019 के अगस्त महीने में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म का काम पूरा नहीं हो पाए। इसके बाद कोरोना की वजह से फिल्मों को बनाने में काफी ज्यादा समय लग गया।

फिल्म की स्टार कास्ट 

फिल्म में रणबीर कपूर शिवा का किरदार निभा रहे हैं। आलिया उनकी गर्लफ्रेंड ईशा का रोल प्ले कर रही हैं। अमिताभ बच्चन ब्रह्मा के रोल में नजर आएंगे। वहीं नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया भी मुख्य भूमिका में है। फिल्म में डिंपल कपाड़िया के रोल का खुलासा नहीं हुआ है। फिल्म में नागार्जुन ननदी के किरदार में नजर आएंगे।

डीजे का किरदार निभाएंगे रणबीर कपूर

फिल्म में रणबीर कपूर डीजे का रोल प्ले करेंगे। अपने सपनों को पूरा करने के लिए रणबीर पिता का घर छोड़ देते हैं। इस दौरान रणबीर को अपनी शक्तियों का पता चलता है।

6 साल लगे अयान को ब्रह्मास्त्र की कहानी लिखने में

अयान मुखर्जी ने बताया कि उन्हें बचपन से ही पुराणों और भगवान से जुड़ी कहानी के बारे में जानना अच्छा लगता था। अयान मुखर्जी ने बताया था कि उन्हें फिल्म की कहानी लिखने में छह साल लग गए। ये प्रोजेक्ट उनके लिए बहुत खास है।

ब्रह्मास्त्र का बजट

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र का बजट 300 करोड़ रुपय है। अयान मुखर्जी का ये ड्रीम प्रोजेक्ट है। ब्रह्मास्त्र में रणबीर और आलिया को साथ में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। ये फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है। इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा।

निगेटिव रोल में दिखेंगी मौनी रॉय

मौनी रॉय ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में निगेटिव रोल प्ले करते नजर आएंगे। फिल्म में मौनी ब्रह्मा की बेटी बनी हैं। पहली बार ऑडियंस मौनी को निगेटिव रोल में देखेंगे। एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

End of Article