नीतू कपूर-गौरी खान ने ग्लैमरस लुक से चुराई लाइमलाइट, करण जौहर-श्वेता नंदा सहित आलिया-रणबीर की पार्टी में पहुंचे ये सितारे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 17, 2022, 12:25 AM IST

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Party reception: शनिवार 16 अप्रैल को रणबीर और आलिया ने अपने घर वास्तु अपार्टमेंट में एक पार्टी का आयोजन किया है। पार्टी शुरू हो चुकी है और इसमें करीबी रिश्तेदारों से लेकर कई बॉलीवुड सितारे पहुंच रहे हैं...

नीतू कपूर-गौरी खान ने ग्लैमरस लुक से चुराई लाइमलाइट, करण जौहर-श्वेता नंदा सहित आलिया-रणबीर की पार्टी में पहुंचे ये सितारे

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Party: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। शादी में सिर्फ करीबी दोस्तों और परिवार के लोग ही उपस्थिति थे, जिनकी मौजूदगी में कपल शादी के बंधन में बंधा। शादी के तुरंत बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने रिसेप्शन ना करने का फैसला किया। नीतू कपूर ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि शादी के बाद रिसेप्शन नहीं होगा। लेकिन शनिवार 16 अप्रैल को रणबीर और आलिया ने अपने घर वास्तु अपार्टमेंट में एक पार्टी का आयोजन किया है। पार्टी शुरू हो चुकी है और इसमें करीबी रिश्तेदारों से लेकर दोस्त तक पहुंच रहे हैं। 

अब हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की पार्टी से जुड़ी तस्वीरें सामने आनी शुरू हो गई हैं। रणबीर-आलिया की पोस्ट वेडिंग पार्टी में उनके कई दोस्त अब तक पहुंच चुके हैं। यहां तक कि नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर इस दौरान बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आईं। साथ ही फिल्ममेकर करण जौहर को भी ब्लैक सूट में देखा गया है। वहीं आलिया भी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट भी यहां पहुंच चुकी हैं। 

Riddhima Kapoor, her husband Bharat Sahni and Neetu Kapoor leave to attend the reception!

आलिया-रणबीर की पार्टी में गौरी खान भी नजर आईं। इस दौरान शॉर्ट ब्लैक ड्रेस में शाहरुख खान की पत्नी गौरी का स्टनिंग लुक देखने को मिला। आपको बता दें, गौरी पहले रणबीर कपूर के घर का इंटीयर भी डिजाइन कर चुकी हैं। 

मलाइका अरोड़ा संग पहुंचे अर्जुन कपूर
आलिया-रणबीर ने अपनी पार्टी में दोस्तों को भी इनवाइट किया। इस दौरान रणबीर के जिगरी दोस्त आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर को घर के बाहर स्पॉट किया गया। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर पार्टी में मलाइका अरोड़ा के साथ पहुंचे। 

तारा सुतारिया इस दौरान बेहद हॉट लुक में दिखीं। एक्ट्रेस तारा एकदम स्टनिंग लग रही थीं, वो इस इवेंट में आदर जैन के साथ पहुंची थीं। वहीं बात अगर रिद्धिमा कपूर साहनी की करें तो उन्होंने भाई-भाभी की पार्टी के लिए ब्लैक स्लिट गाउन चुना। जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं। 

Tara looked absolutely stunning in a shimmery ensemble while Aadar put forth his dapper avatar for the night

फिल्ममेकर अयान मुखर्जी भी रणबीर- आलिया की पार्टी में पहुंचे। बाकी स्टार्स की तरह अयान भी इस दौरान ब्लैक ड्रेस कोड फॉलो किए नजर आए। 

End of Article