Soni Razdan Give Expensive gifts to Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध चुके हैं। गुरुवार को रणबीर कपूर के घर वास्तु अपार्टमेंट में दोनों सितारों की शादी रस्में पूरी हुईं। शादी करने के बाद दोनों सितारे बाहर आए और मीडिया से रूबरू भी हुए। अब लगातार दोनों की शादी की इनसाइड तस्वीरें और खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। आलिया और रणबीर की शादी से दोनों परिवार फूले नहीं समा रहे थे। साथ ही आलिया की मां सोनी राजदान और पिता महेश भट्ट काफी खुश थे। अब खबर आ रही है कि शादी के दौरान रणबीर कपूर की सासू मां सोनी राजदान (Soni Razdan)ने उन्हें करोड़ों रुपये का गिफ्ट दिया।
रणबीर को सासू मां ने क्या दिया करोड़ों का गिफ्ट?
एक रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर (Ranbir Kapoor) और आलिया (Alia Bhatt) ने शादी के दिन ही सगाई की। इस दौरान रणबीर को बैंड मिला, तो आलिया भट्ट को महंगी डायमंड रिंग। इसके अलावा सोनी राजदान ने अपने दामाद को एक बड़े ब्रैंड की महंगी घड़ी दी है जिसकी कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
मेहमानों को शादी में मिला रिटर्न गिफ्ट
रीति-रिवाज और परंपराओं के अनुसार कपल की शादी में मौजूद मेहमानों को कपल द्वारा रिटर्न गिफ्ट भी दिए गए। इसमें गिफ्ट के तौर पर कश्मीरी शॉल देने की जानकारी सामने आई है, जिसे आलिया भट्ट ने खुद चुना था, मेहमानों को ये तोहफा बहुत पसंद आया था।
रणबीर ने सालियों को दिए इतने रुपये
एक और सोर्स ने बताया कि जूता छुपाई की रस्म काफी मजेदार थी। आलिया की गर्ल गैंग ने रणबीर से 11.5 करोड़ रुपये की डिमांड की थी, लेकिन काफी मस्ती- मजाक के बाद रणबीर ने सालियों को एक लाख रुपये दिए।

