रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के हनीमून प्लान का हुआ खुलासा, शादी के बाद इस खूबसूरत लोकेशन पर जाएगा कपल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2022, 05:57 PM IST

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt honeymoon plans: कोई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का इंतजार कर रहा है और अब उनके हनीमून प्लान को लेकर नई अपडेट सामने आई हैं। 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के हनीमून प्लान का हुआ खुलासा, शादी के बाद इस खूबसूरत लोकेशन पर जाएगा कपल

Ranbir and Alia Honeymoon plans रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर बॉलीवुड गलियारों में खूब हल्ला है। कपल और उनके परिवार के सदस्यों ने इस पर चुप्पी साध रखी है, वहीं उनके कुछ करीबी लोगों ने इस बात की पुष्टि की है कि आने वाले दिनों में आलिया-रणबीर वास्तव में शादी कर रहे हैं। हाल ही में आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि उन्हें इस बड़ी शादी में आमंत्रित किया गया है। राहुल भट्ट का कहना है, 'हां, शादी हो रही है और मुझे आमंत्रित किया गया है। मैं समारोहों के लिए वहां रहूंगा। हालांकि, मैं गाना और डांस नहीं करने वाला हूं। मैं पेशे से जिम ट्रेनर हूं और मैं रहूंगा वहां बाउंसर की हैसियत से (हंसते हुए) मैं शादी में गॉर्ड बनूंगा।' इस सभी खबरों के बीच हर कोई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का इंतजार कर रहा है और अब उनके हनीमून प्लान को लेकर नई अपडेट सामने आई हैं। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने साउथ अफ्रीका को अपना हनीमून डेस्टिनेशन बनाने का फैसला किया है। एक सूत्र ने बताया, 'रणबीर और आलिया ने साउथ अफ्रीका में हनीमून का फैसला किया है। विदेश में नया साल 2022 मनाने के बाद, कपल ने फिर से अफ्रीका में एक सफारी लेने की योजना बनाई है।' जैसा कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दक्षिण अफ्रीका से बेहद प्यार करते हैं और हमने उन्हें अक्सर रेनबो नेशन की सैर करते देखा है।

कपल का हनीमून प्लान कंफर्म लग रहा है। क्योंकि एक और रिपोर्ट है जो इस हनीमून प्लान की कहानी को सपोर्ट करती है। ईटाइम्स के मुताबिक, आलिया भट्ट शादी के बाद एक गाने की शूटिंग के लिए स्विट्जरलैंड जाने वाली हैं। वह रणवीर सिंह के साथ जुड़ने जा रही है क्योंकि वे रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग करेंगे। खैर, शादी के प्लान की तरह ही रणबीर और आलिया ही हैं जो हनीमून का असली प्लान जानते हैं!

End of Article