Actess Esha Gupta Look : बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ईशा गुप्ता की एक्टिंग और उनके ग्लैमरस लुक का हर कोई कायल है। वो अक्सर अपने बोल्ड ड्रेसिंग सेन्स और अदाओं से तहलका मचाती रहती हैं। हाल ही में मुंबई में फेिमने एंड मम्माअर्थ ब्यूटीफुल इंडियंस 2022 इवेंट का आयोजन किया गया था। इस इवेंट के दौरान ईशा गुप्ता जैसे ही रेड कारपेट पर आईं तो देखने वाले देखते रह गए। ब्लैक गाउन पहने ईशा किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। उनके इस लुक की हर तरफ वाह-वाही हो रही है।

ब्लैक गाउन में नजर आईं ईशा गुप्ता
इस खास मौके पर ईशा गुप्ता ब्लैक कलर का रिवीलिंग गाउन पहने नजर दिखाई दी। एक्ट्रेस इस रिवीलिंग गाउन में इतनी ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं कि उनके लुक से नजरें हटाना मुश्किल हो गया था। खास बात यह थी कि ईशा गुप्ता की ये ड्रेस आगे की ओर से तो पूरी कवर थी लेकिन बैक पर जैसे ही लोगों की नजर पड़ी, तो वहीं ठहर गईं। एक्ट्रेस की गाउन के बैक डिजाइनदार नेट लगा हुआ था जो एक्ट्रेस को काफी हॉट लुक दे रहा था। ईशा गुप्ता ने अपने इस लुक को टॉप्स इयररिंग्स, टाइट पोनी और न्यूड मेकअप पूरा किया हुआ था।
सोशल मीडिया पर हॉट फोटोज करती रहती है शेयर
ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, और अक्सर हॉट फोटोज शेयर करती रहती है। हाल ही में ईशा ने नीले रंग की ब्रालेट पहने तस्वीर शेयर की जो खूब वायरल हुई थी। जिसके साथ एक्ट्रेस ने डेनिम जींस पहनी थी। इसके साथ ही सिर पर एक कपड़ा बांधे हुए नजर आईं। वहीं अपने लुक को पूरा करने के लिए ईशा ने स्टाइलिश गॉग्लस भी लगाए हुए थे। जिसमें वह काफी ग्लैमरस लग रहीं थी।
वहीं हाल में ही ईशा ने ऑरेंज वन पीस में अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की। उन्होंने अपने इस लुक को न्यूड मेकअप, गोल्डन हूप ईयररिंग और वेवी हेयर से कंप्लीट किया। फोटोज में ईशा काफी सैसी लुक में नजर आ रहीं थी।

