Ram Gopal Varma Birthday: उर्मिला मातोंडकर पर फिदा थे राम गोपाल वर्मा, पत्नी से भी हो गए थे अलग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2021, 08:37 AM IST

सुपरहिट फिल्मों के डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा 7 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं। राम गोपाल वर्मा ने कई फिल्मों में उर्मिला मातोंडकर को कास्ट किया। जानिए डायरेक्टर से जुड़ी दिलचस्प बातें...

Ram Gopal Varma Birthday: उर्मिला मातोंडकर पर फिदा थे राम गोपाल वर्मा, पत्नी से भी हो गए थे अलग

मुंबई. रंगीला, सत्या, शूल, कंपनी जैसी सुपरहिट फिल्मों के डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा 7 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं। राम गोपाल वर्मा का जन्म आंध्र प्रदेश में हुआ। उन्होंने विजयवाड़ा के वी.आर.सिद्धार्थ इंजीनयरिंग कॉलेज से पढ़ाई की है। 

 राम गोपाल वर्मा ने कुछ वक्त पहले एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह हर रोज सुबह उठकर एडल्ट कंटेंट देखा करते हैं। राम गोपाल वर्मा ने कहा था कि अगर मैं सुबह दो या तीन बजे सो जाता हूं तो छह बजे से पहले उठ जाता हूं। 

डायरेक्टर के मुताबिक उठने के बाद मैं कम से कम 10 से 15 मिनट तक एक एडल्ट कंटेंट जरूर देखता हूं। अगर मुझे एडल्ट कंटेंट नहीं मिलता है तो मैं 45 मिनट तक डॉक्यूमेंट्री जरूर देखता हूं।  

Ram Gopal Varma Age, Wife, Girlfriend, Family, Biography & More »  StarsUnfolded    

ऑफिस किया उर्मिला मातोंडकर के नाम 
राम गोपाल वर्मा ने कई फिल्मों में उर्मिला मातोंडकर को कास्ट किया। इसमें रंगीला जैसी सुपरहिट फिल्म शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रामगोपाल वर्मा उर्मिला के प्यार में इतने पागल थे कि उन्होंने अपने ऑफिस के एक कमरे का नाम ही उनके नाम पर रख दिया था। 

लेहरें रेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक उर्मिला मातोंडकर से अफेयर की खबरों के कारण रामगोपाल वर्मा और उनकी वाइफ के रिश्तों में खटास आ गई थी। राम गोपाल वर्मा की वाइफ ने गुस्से में आकर उर्मिला को थप्पड़ तक जड़ दिया था। 

माधुरी दीक्षित को किया फिल्म से बाहर
उर्मिल मातोंडकर के लिए राम गोपाल वर्मा ने अपनी फिल्म से माधुरी दीक्षित को भी निकाल दिया था। जब ये बात उर्मिला को पता चली तो उन्होंने राम गोपाल वर्मा का प्रपोजल ठुकरा दिया था। दोनों ने मिलकर 13 फिल्मों में साथ काम किया था। 

उर्मिला के कारण ही राम गोपाल वर्मा अपनी वाइफ से भी अलग हो गए थे। हालांकि, उर्मिला का करियर भी रामगोपाल वर्मा के कारण ही ढलान पर गया। दरअसल राम गोपाल वर्मा के कारण उर्मिला को कई डायरेक्टर ने कास्ट नहीं किया। 
 

End of Article