Exclusive: 'रक्तांचल 2' में पूर्वांचल की माफिया बनकर आएंगी सौंदर्या शर्मा, OTT की पॉपुलैरिटी को लेकर कही ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2022, 12:40 PM IST

Raktanchal 2 fame Soundarya Sharma on sharing hot photos: बॉलीवुड की हॉट अदाकाराओं में शामिल सौंदर्या शर्मा एमएक्स प्लेयर की वेबसीरीज रक्तांचल के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। सौंदर्या शर्मा ने एक्टर बनने की अपनी यात्रा से लेकर रक्तांचल 2 में अपने रोल पर बात की-

Exclusive: 'रक्तांचल 2' में पूर्वांचल की माफिया बनकर आएंगी सौंदर्या शर्मा, OTT की पॉपुलैरिटी को लेकर कही ये बात

Raktanchal 2 fame Soundarya Sharma on sharing hot photos: एम एक्स प्लेयर की सबसे रोमांचक सीरीज में से एक रक्तांचल का दूसरा सीजन 11 फरवरी को रिलीज होने वाला है। जब से इस सीरीज का पहला सीजन आया था तभी से फैंस दूसरे सीजन की मांग कर रहे थे। अब मेकर्स ने फैंस की मांग पूरी कर दी है। सीरीज में करण पटेल, आशीष विद्यार्थी, क्रांति प्रकाश झा, निकितिन धीर और माही गिल के इशारे पर बदला, छल और सत्ता के खेल की पृष्ठभूमि में 9-एपिसोडि का राजनीतिक नाटक है। इसकी कहानी 80 के दशक की है जब पूर्वांचल यूपी का सियासी केंद्र था। इस सीरीज में कई दृश्य सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं। इस सीरीज में बॉलीवुड की हॉट अदाकाराओं में शामिल सौंदर्या शर्मा भी अहम रोल में नजर आएंगी।

टाइम्स नाऊ नवभारत से बातचीत में सौंदर्या शर्मा ने एक्टर बनने की अपनी यात्रा से लेकर रक्तांचल 2 में अपने रोल पर बात की। उन्होंने अपनी हॉट इमेज को लेकर भी अहम खुलासा किया साथ ही सिनेमा जगत की कई परतें खोलीं। 

घर से भागने की दी थी धमकी

सौंदर्या शर्मा ने बताया कि वह जिस तरह के रूढ़िवादी ब्राह्मण परिवार से आती हैं और मैं खुद एक मेडिकल स्टूडेंट हूं तो शुरुआत काफी अलग तरीके से हुई। हालांकि मेरे पैरेंट्स ने सपोर्ट किया लेकिन काफी मेहनत की। सौंदर्या ने बताया कि उन्होंने अपने पापा को ये धमकी दी थी कि अगर उन्हें एक्टिंग नहीं करने देंगे तो वो घर से भाग जाएंगी लेकिन भागने की नौबत नहीं आई। मेरा भाई सिंगापुर में स्टडी कर रहा था, उसे बुलाया और मेरे साथ मुंबई भेज दिया। 

OTT रियल सिनेमा है, इसलिए पसंद किया जा रहा है  

सौंदर्या ने ओटीटी को लेकर कहा कि भारत में बीते 2-3 साल से ओटीटी का बूम आया और रियल सिनेमा, रियल कहानियां दिखाई जाने लगीं। पहले का सिनेमा उतना रियल नहीं लगता था। आज लोग चाहते हैं कि सिनेमा उनके आसपास की घटनाएं, सच्ची घटनाओं को दिखाए। आज यही सब पसंद किया जा रहा है। रक्तांचल जैसी कहानियां जोकि सच्ची घटनाओं पर बनी हैं, उनकी डिमांड इसीलिए ज्यादा है क्योंकि वो रियलिटी के करीब हैं। 

ओटीटी ने की भाई भतीजावाद पर चोट

सौंदर्या शर्मा ने कहा कि OTT नहीं था तो सिनेमा ने कुछ फैमिली हावी थीं, संबंधों वाले लोगों को ही मौके मिलते थे और सालों तक संघर्ष के बाद भी नए सितारों को मौका नहीं मिलता था। जब ओटीटी ने भाई भतीजावाद पर चोट की है और नए कलाकारों के लिए संभावनाएं खोली हैं। खूब सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म आ गए हैं और अब कलाकारा अपना टैलेंट दिखा रहे हैं। दर्शक भी अब अंतर समझ रहे हैं। 

बनारस में शूट हुआ रक्तांचल सीजन 2

सौंदर्या शर्मा ने बातचीत में कहा कि रक्तांचल सीजन 2 में वह रोली सिंह का किरदार निभा रही हैं। इसकी शूटिंग बीते साल बनारस में हुई। उस समय कोविड की हालत थी तो एयर बबल बनाकर काम हुआ। मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। इस सीरीज से मुझे और मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। सौंदर्या के मुताबिक इस सीरीज में उनका रोल काफी खास है। वह घर संभालती हैं और अपने पति को हिम्मत देती हैं लेकिन जब जरूरत आएगी तो वह पूर्वांचल की माफिया क्वीन बन जाती हैं। यह रोल निभाना काफी चुनौतीपूर्ण था क्योंकि कहीं से भी आपको कमजोर नहीं दिखना था। रक्तांचल को शशांक राय जी ने क्रिएट किया है और प्रदीप गुप्ता और महिमा गुप्ता प्रोड्यूसर हैं। महिमा प्रोडक्शंस और पिनाका स्टूडियोज ने इसे बनाया है। सभी की मेहनत है कि इतनी अच्छी सीरीज तैयार हुई। 

हॉटनेस को लेकर कही ये बात

सौंदर्या शर्मा की गिनती हॉट अदाकाराओं में होती है। क्या चर्चा में रहने के लिए आए दिन दिलकश तस्वीरें साझा करती हैं? इस सवाल के जवाब में सौंदर्या शर्मा ने कहा, 'ये मेरे लिए कॉम्पलीमेंट है कि मेरी गिनती हॉट अदाकाराओं में होती है। मेरा मानना है कि हर एक्ट्रेस में सेक्स अपील होना बहुत जरूरी है। हमारे प्रोफेशन में आपको इसे मेंटेन करना होता है। मुझे ऐसा लगता है कि हॉट अदाकाराओं में गिना जाता है इसमें कोई बुराई नहीं है।'

हॉट दिखने के लिए मेहनत लगती है 

सौंदर्या के मुताबिक, एक अच्छी फिटनेस और लुक्स मेंटेन करना आसान काम नहीं है और हॉट दिखना सबके बस की बात नहीं है। हॉट दिखने के लिए मेहनत लगती है। बहुत चीजें ना चाहते हुए भी छोड़नी होती हैं, काफी वर्कआउट करना होता है। खाने पर कंट्रोल करना होता है। तब जाकर आप अच्छे दिखते हैं। 

End of Article