Raksha Bandhan की रिलीज से पहले बहन को याद कर फूट-फूटकर रोए अक्षय कुमार, वायरल हो गया वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2022, 01:50 PM IST

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन रिलीज को तैयार है। 11 अगस्त को भाई बहन के पवित्र पर्व के दिन यह फिल्म सिनेमाघरों में पहुंच रही है।

Raksha Bandhan की रिलीज से पहले बहन को याद कर फूट-फूटकर रोए अक्षय कुमार, वायरल हो गया वीडियो

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन रिलीज को तैयार है। 11 अगस्त को भाई बहन के पवित्र पर्व के दिन यह फिल्म सिनेमाघरों में पहुंच रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं। वहीं, अक्षय कुमार की बहन का किरदार शिकारा फिल्म की एक्ट्रेस सादिया खतीब, सहजमीन कौर (Sahejmeen Kaur), दीपिका खन्ना (Deepika Khanna) और स्मृति श्रीकांत (Smriti Srikant) निभा रही हैं। अक्षय और फिल्म की पूरी टीम जबरदस्त प्रमोशन में लगी है। 

अक्षय कुमार हाल ही में बच्चों के सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर 2 के मंच पर अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए पहुंचे। यहां बच्चों ने भाई बहन के प्रेम पर आधारित गाने प्रस्तुत किए। इसी मंच पर एक वीडियो देखकर अक्षय कुमार भावुक हो गए और कुछ ही देर में फूट फूट कर रोने लगे। सुपरस्टार सिंगर 2 से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो भी सामने आया है जिसमें अक्षय कुमार फूट फूटकर रोते नजर आ रहे हैं। 

दरसअल हुआ यूं कि इस शो के बीच में अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया की आवाज में एक वीडियो सुनाई देता है। बहन अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए कहती हैं, 'मेरे हर सुख-दुख में मेरे साथ खड़ा रहा। बाप-भाई सारे रोल निभाए तुने राजू। सब चीज के लिए शुक्रिया राजू।'

अक्षय हुए भावुक

बहन की बातें सुनकर अक्षय कुमार भी भावुक हो गए और कहने लगे- हम बहुत छोटे से घर में रहते थे। उस देवी के आने के बाद हमारी जिंदगी पूरी बदल गई। जो बहन का रिश्ता होता है उससे बड़ा रिश्ता कोई नहीं है। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अक्षय के फैंस भी इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं और अक्षय की प्रशंसा कर रहे हैं। 

End of Article