Ardh First Look Out: फिल्म 'अर्ध' में ट्रांसजेंडर का रोल निभाते दिखेंगे राजपाल यादव, सामने आया फर्स्ट लुक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2022, 10:47 AM IST

Rajpal Yadav To Play Transgender in Ardh: राजपाल यादव की अगली फिल्म 'अर्ध' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है जिसमें वो ट्रांसजेंडर का रोल निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हगी।

Ardh First Look Out: फिल्म 'अर्ध' में ट्रांसजेंडर का रोल निभाते दिखेंगे राजपाल यादव, सामने आया फर्स्ट लुक
Photo Credit: Instagram

Rajpal Yadav Look From Movie Ardh: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं जो कई सालों से अपनी कॉमेडी के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। अब राजपाल यादव पर्दे पर एक ऐसा रोल प्ले करने जा रहे हैं जिस अवतार में वो पहले कभी नजर नहीं आए। उनकी इस फिल्म का फर्स्ट लुक (First Look) भी सामने आ गया है।

राजपाल यादव म्यूजिक कंपोजर से पलाश मुच्छल के डायरेक्शन में बनने वाली पहली फिल्म अर्ध में नजर आएंगे, जिसमें वो ट्रांसजेंडर के रोल में दिखेंगे। इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है जिसमें राजपाल यादव ऑरेन्ज कलर साड़ी पहने, चोटी बनाए बालों में गजरा लगाए नजर आ रहे हैं। इसमें वो लोकल ट्रेन में खड़े दिख रहे हैं। इस फिल्म में उनके अलावा बिग बॉस विनर रुबीना दिलाइक और हितेन तेजवानी भी नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होगी। 

फिल्म की शूटिंग पिछले साल सितंबर महीने में शुरू हुई थी। पलाश मुच्छल द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्म 'अर्ध' में रुबीना दिलाइक, हितेन तेजवानी और कुलभूषण खरबंदा भी हैं। फिल्म में राजपाल यादव एक ट्रांसजेंडर का रोल निभाते नजर आएंगे जो हीरो बनने के लिए मुंबई आता है। सपनों की नगरी में रुबीना और हितेन उनके दोस्त का रोल प्ले करते नजर आएंगे।

बता दें कि राजपाल यादव ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया जिनमें वो कॉमिक रोल प्ले करते दिखे। उनकी फिल्मों में हंगामा, वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम, चुप चुप के, गरम मसाला, फिर हेरा फेरी और ढोल शामिल हैं।

End of Article