सिल्वर स्क्रीन पर फिर लौटेंगे अमर-प्रेम? Aamir Khan के साथ ये निर्देशक कर रहे हैं अंदाज अपना अपना 2 की तैयारी 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2022, 07:49 PM IST

Andaz Apna Apna 2 Sequel: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के जन्मदिन पर राजकुमार संतोषी ने यह खुलासा कर दिया है कि वह अंदाज अपना अपना के सिक्वल की तैयारी कर रहे हैं। दर्शकों को एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर अमर-प्रेम की जोड़ी देखने को मिलेगी।

सिल्वर स्क्रीन पर फिर लौटेंगे अमर-प्रेम? Aamir Khan के साथ ये निर्देशक कर रहे हैं अंदाज अपना अपना 2 की तैयारी 

Andaz Apna Apna 2 Sequel: बॉलीवुड के जाने-माने ऐक्टर आमिर खान ने कल अपना 57वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म मेकर राजकुमार संतोषी उनसे मिलने गए थे। अपने मीटिंग के बारे में जानकारी देते हुए राजकुमार संतोषी ने एक न्यूज पोर्टल को यह बताया कि वह आमिर खान से मुलाकात करते रहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में वह आमिर खान से दिल्ली में मिले थे। उन्होंने यह कहा कि वह आमिर खान से उनके जन्मदिन पर मुलाकात करने गए थे। यह एक फैमिली गेट टुगेदर था जहां उन्होंने करियर और फिल्म से रिलेटेड कोई खास बातचीत नहीं की। लेकिन उन्होंने अंदाज अपना अपना फिल्म के सेट से जुड़ी सभी यादों को एक बार फिर ताजा किया। 

जब राजकुमार संतोषी से यह पूछा गया कि क्या वह अंदाज अपना अपना 2 की तैयारी कर रहे हैं। तब उन्होंने यह खुलासा किया कि फिलहाल वह इस फिल्म के सीक्वल के लिए स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने पिंकविला को यह भी कहा कि जब तक उन्हें इस फिल्म की कहानी पसंद नहीं आएगी तब तक वह इस फिल्म पर काम आगे नहीं बढ़ाएंगे। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि जब स्क्रिप्ट पर काम पूरा हो जाएगा तब वह कास्ट के बारे में सोचेंगे। दशकों को लंबे समय से अंदाज अपना अपना के सीक्वल का इंतजार था। अब जाकर दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि राजकुमार संतोषी ने इस फिल्म के लिए काम शुरू कर दिया है। 

अंदाज अपना अपना फिल्म में सलमान खान,‌ करिश्मा कपूर और रवीना टंडन को भी मेन लीड के लिए कास्ट किया गया था। यह बाॅलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि क्या इस फिल्म में प्रेम और अमर की जोड़ी एक बार फिर देखने को मिलेगी या नहीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगे। 

End of Article