Radhika Apte का खुलासा, बोलीं- 'तुम्‍हारे होंठ और ब्रेस्‍ट छोटे हैं' कहकर मेकर्स ने फिल्‍म से निकाला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2022, 02:43 PM IST

राधिका आप्टे ने खुलासा किया कि कुछ प्रॉजेक्ट्स उनके हाथ से इसलिए निकल गए क्योंकि उनकी तुलना में दूसरी एक्ट्रेस के ब्रेस्ट और लिप्स बड़े थे।

Radhika Apte का खुलासा, बोलीं- 'तुम्‍हारे होंठ और ब्रेस्‍ट छोटे हैं' कहकर मेकर्स ने फिल्‍म से निकाला

बॉलीवुड अदाकारा राधिका आप्‍टे आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। पर्दे से लेकर ओटीटी तक पर उन्होंने दर्शकों को अपनी बेहतरीन अदाकारी से प्रभावित किया है। वह हिंदी सिनेमा के सर्वाधिक शिक्षित एक्‍टर्स में हैं। उन्‍होंने अर्थशास्‍त्र और गणित की शिक्षा ली है। उन्होंने 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी' फिल्म में एक छोटी भूमिका के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया बदलापुर, हंटर, पैडमैन सहित कई फिल्में शामिल हैं।

फिल्म पार्च्ड में उनकी भूमिका काफी सराही गई थी। उन्होंने इस फिल्म में सेक्स वर्कर का किरदार निभाया था। राधिका आप्टे ने फिल्म पार्च्ड में टॉपलेस होकर सनसनी मचा दी थी। अपने काम के बल पर अच्छी लोकप्रियता और पहचान बना चुकीं राधिका की मुश्किलें अभी भी कम नहीं हुई हैं। 

राधिका आप्टे जल्द ही फिल्म 'फॉरेंसिक' में नजर आएंगी, जिसमें उनके ऑपोजिट विक्रांत मैसी दिखेंगे। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में राधिका ने बताया कि अभी भी अदाकाराओं को 'खास बॉडी शेप और साइज' न होने के कारण रिजेक्ट कर दिया जाता है। उन्हें भी बोटोक्स से लेकर ब्रेस्ट इंप्लाट कराने की सलाह दी गई। राधिका ने खुलासा किया कि कुछ प्रॉजेक्ट्स उनके हाथ से इसलिए निकल गए क्योंकि उनकी तुलना में दूसरी एक्ट्रेस के ब्रेस्ट और लिप्स बड़े थे।

झेल चुकी हैं कास्टिंग काउच

सिनेमा की दुनिया में तमाम अदाकाराओं ने कास्टिंग काउच झेला है और राधिका भी इससे बच नहीं पाईं। काम देने के बहाने राधिका से भी सेक्‍सुअल फेवर की डिमांड हुई। खुद राधिका ने बताया था कि एक बार साउथ के एक्टर ने मुझे मेरे रूम में फोन किया और फ्लर्ट करने की कोशिश की। मेरे फटकारने पर हम दोनों की काफी लड़ाई हुई। एक बार एक प्रोड्यूसर का उनके पास फोन आया और बोला कि आप फिल्म के हीरो से मिल लें। आप उसके साथ सो तो लेंगी ना। 

End of Article