Radhika Apte Birthday: Nude Video लीक होने पर ऐसी हो गई थी राधिका की हालत, मिला था हीरो के साथ सोने का ऑफर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2021, 06:43 AM IST

बॉलीवुड अदाकारा राधिका आप्‍टे का आज (07 सितंबर) को जन्‍मदिन है। आज ही के दिन तमिलनाडु के वेल्‍लोर में उनका जन्‍म हुआ था।

Radhika Apte Birthday: Nude Video लीक होने पर ऐसी हो गई थी राधिका की हालत, मिला था हीरो के साथ सोने का ऑफर

Radhika Apte Birthday nude video casting couch experience: बॉलीवुड अदाकारा राधिका आप्‍टे का आज (07 सितंबर) को जन्‍मदिन है। पर्दे से लेकर ओटीटी तक पर राधिका आप्‍टे ने दर्शकों को अपनी बेहतरीन अदाकारी से प्रभावित किया है। आज ही के दिन तमिलनाडु के वेल्‍लोर में उनका जन्‍म हुआ था। राधिका आप्‍टे हिंदी सिनेमा के सर्वाधिक शिक्षित एक्‍टर्स में हैं। उन्‍होंने अर्थशास्‍त्र और गणित की शिक्षा ली है। आज उनके जन्‍मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें। 

वायरल हो चुका है न्‍यूड वीडियो 
'क्लीन शेव' की शूटिंग के दौरान राधिका का एक न्यूड वीडियो लीक हुआ था जिसके लिए उन्‍हें बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। राधिका ने खुद एक इंटरव्‍यू में बताया था कि इस वीडियो के लीक होने के बाद उनकी हालत कैसी हो गई थी। वह चार दिनों तक घर से बाहर नहीं निकल सकी थीं क्‍योंकि उनके ड्राइवर, चौकीदार और स्टाइलिस्ट उस वीडियो से उन्‍हें पहचानने लगे थे।

झेल चुकी हैं कास्टिंग काउच 
सिनेमा की दुनिया में तमाम अदाकाराओं ने कास्टिंग काउच झेला है और राधिका भी इससे बच नहीं पाईं। काम देने के बहाने राधिका से भी सेक्‍सुअल फेवर की डिमांड हुई। खुद राधिका ने बताया था कि एक बार साउथ के एक्टर ने मुझे मेरे रूम में फोन किया और फ्लर्ट करने की कोशिश की। मेरे फटकारने पर हम दोनों की काफी लड़ाई हुई। एक बार एक प्रोड्यूसर का उनके पास फोन आया और बोला कि आप फिल्म के हीरो से मिल लें। आप उसके साथ सो तो लेंगी ना। 

इन फ‍िल्‍मों में मिली सराहना 
अभिनेत्री राधिका आप्टे ने 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी' फिल्म में एक छोटी भूमिका के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया बदलापुर, हंटर सहित कई फिल्में शामिल हैं। हालांकि, अभिनेत्री पार्च्ड में उनकी भूमिका के लिए चर्चा में रही थीं। उन्होंने फिल्म में सेक्स वर्कर का किरदार निभाया था। जिस समय उन्होंने फिल्म के लिए कपड़े उतारे, उस समय राधिका को एहसास हुआ कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं बचा है। 

End of Article