प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास बने बेटी के पेरेंट्स, 12 हफ्ते पहले ही कैलिफोर्निया में हो गया था बच्ची का जन्म!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2022, 02:44 PM IST

Priyanka Chopra baby girl birth details: प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर नए मेहमान के आने के बारे में जानकारी देते हुए बताया, 'हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सेरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं...

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास बने बेटी के पेरेंट्स, 12 हफ्ते पहले ही कैलिफोर्निया में हो गया था बच्ची का जन्म!

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास पेरेंट्स बन चुके हैं। शुक्रवार को कपल ने घोषणा की है कि उनके घर सरोगेसी के जरिए बच्चे का जन्म हुआ है। खुद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Priyanka Chopra and Nick Jonas) ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर माता-पिता बनने की खुशी जाहिर की है। कपल ने अपने बच्चे के लिंग का खुलासा करने से परहेज किया है लेकिन एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि प्रियंका और निक के घर एक बेटी का जन्म हुआ है।

डेलीमेल डॉट कॉम को एक सूत्र ने बताया कि प्रियंका की बेटी का जन्म लॉस एंजेलिस के बाहर दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में 12 सप्ताह पहले हुआ था। यहां पर निक-प्रियंका की बेटी तब तक रही जब तक वो घर जाने के लिए स्वस्थ नहीं हो गई। कपल कथित तौर पर अप्रैल महीने से अपने बच्चे की उम्मीद कर रहे थे। यहां तक कि प्रियंका ने मातृत्व को गले लगाने के लिए अपने प्रोजेक्ट का भी काम जल्द खत्म कर लिया था। 

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर नए मेहमान के आने के बारे में जानकारी देते हुए बताया, 'हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सेरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम सम्मानपूर्वक कहना चाहते हैं कि इस विशेष समय हमारी प्रीवेसी का ध्यान रखा जाए क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करते हैं। आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद।'

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के तलाक की अफवाहों को हवा मिली थी। जब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से नाम के आगे से 'चोपड़ा जोनास' को हटाया था। इस अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका ने कहा था, 'मुझे नहीं पता! मैं चाहती थी कि यूजर नेम मेरे ट्विटर से मेल खाए। मुझे यह वास्तव में मनोरंजक लगता है कि सब कुछ लोगों के लिए इतनी बड़ी बात बन जाती है! यह सोशल मीडिया है, दोस्तों। बस शांत हो जाओ!' आपको बता दें, प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी की थी। कपल की हिंदू और ईसाई रीति रिवाज से दो शादियां हुई थीं।

End of Article