रंग लगाते-लगाते एक दूसरे को चूमने लगे प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस, 'रोमांटिक' होली का वीडियो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 19, 2022, 01:03 PM IST

Priyanka Chopra and Nick Jonas Holi celebration: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने सात समंदर पार अपने पति निक जोनस के साथ होली खेली। दोनों ने एक दूसरे के साथ रंग और गुब्बारों से खूब मस्ती की।

रंग लगाते-लगाते एक दूसरे को चूमने लगे प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस, 'रोमांटिक' होली का वीडियो वायरल

Priyanka Chopra and Nick Jonas Holi celebration: भारत में रंगों का पर्व होली धूमधाम के साथ मनाया गया है। लोगों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाया। बॉलीवुड और टीवी के सितारों ने भी अपने पार्टनर और दोस्तों संग खूब मस्ती की। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने सात समंदर पार अपने पति निक जोनस के साथ होली खेली। दोनों ने एक दूसरे के साथ रंग और गुब्बारों से खूब मस्ती की। सरोगेसी से माता-पिता बनने के बाद प्रियंका-निक की यह पहली होली थी। शनिवार को प्रियंका चोपड़ा ने अपने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए। 

प्रियंका और निक ने इस साल होली पार्टी रखी थी जिसमें उनके दोस्त और फैमिली के लोग शामिल हुए थे। गुलाल, गुब्बारे और पिचकारी के साथ सभी ने होली खेली। प्रियंका और निक दोनों ने होली की मस्ती की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं जिसमें दोनों एक-दूसरे को रंग लगाते हुए, गुब्बारे फेकते हुए और पानी डालते हुए नजर आ रहे हैं। होली के मौके पर प्रियंका और निक का रोमांटिक अवतार भी देखने को मिला है। निक जोनस ने प्रियंका के गालों पर खूब गुलाल मला।

प्रियंका की तस्वीरों में निक जोनस रंग में रंगे दिखे रहे हैं। फैंस निक के पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- अरे हमे निक का देसी अवतार बहुत पसंद आया। प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उनकी फिल्म वक्त का गाना लिखा, 'Do me a favor.. let’s play holi.'

वायरल हुआ किसिंग वीडियो

होली के मौके पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस रोमांटिक होते दिखे। दोनों का किसिंग वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, प्रियंका निक को रंग लगाने आती है और निक उन्हें किस कर लेते हैं। 

End of Article