Mother's Day 2022: प्रीति जिंटा ने दिखाई जुड़वां बच्चों जय और जिया की पहली झलक, बताया मां बनने के बाद कितनी बदल गई जिंदगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 8, 2022, 06:39 PM IST

Preity Zinta Twins kids Jai and Gia photo: प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडइनफ सरोगेसी के जरिए माता-पिता बन चुके हैं। कपल ने पिछले साल नवंबर में जुड़वां बच्चों, एक लड़की और एक लड़के का स्वागत किया था...

Mother's Day 2022: प्रीति जिंटा ने दिखाई जुड़वां बच्चों जय और जिया की पहली झलक, बताया मां बनने के बाद कितनी बदल गई जिंदगी

Preity Zinta Twins photo: प्रीति जिंटा पिछले साल नवंबर में मां बन चुकी हैं। प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडइनफ सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों, एक लड़की और एक लड़के का स्वागत किया था। खुद बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति ने अपने प्रशंसकों के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर लिखा था, 'सभी को नमस्कार, मैं आज आप सभी के साथ अद्भुत खबर शेयर करना चाहती हूं। जीन और मैं बहुत खुश हैं और हमारे दिल इतने प्यार से भर गए हैं क्योंकि हमने अपने परिवार में जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा गुडएनफ का स्वागत किया है। हम अपने जीवन के इस नए फेज को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इसके लिए डॉक्टरों, नर्सों और हमारे सरोगेट को दिल से धन्यवाद। ढेर सारा प्यार और रोशनी- जीन, प्रीति, जय और जिया।'

अब आज मदर्स डे(8 मई) पर प्रीति ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की पहली झलक शेयर करने का फैसला किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपने बच्चों और अपनी मां के साथ पोज दे रही हैं। अभिनेत्री ने इस फोटो के कैप्शन में लंबा नोट लिखा है। प्रीति जिंटा ने लिखा, 'मुझे कभी समझ नहीं आया कि मेरी मां ने मुझे इतना क्यों बुलाया, लगातार मेरे बारे में चिंतित थीं और मेरा ठिकाना जानना चाहती थी। जैसा कि मैंने एक टीनएजर्स हूं और अडल्ट के रूप में दुनिया भर को देखा है लेकिन जब तक कि मैं मां नहीं बनी थी। अब मैं इसे शुरू से समझ रही हूं। पहले अपने बारे में सोचने से पहले अपने बच्चों को आगे रखना सीखने तक, मैं यह समझने लगी हूं कि मातृत्व क्या होता है। यह सुंदर, सशक्त और थोड़ा डरावना है।'

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने आगे लिखा, 'उम्मीद है कि मेरे बच्चे मेरे प्रति अधिक संवेदनशील और सराहनीय होंगे, जितना मैं मेरी मां के लिए थी। चाहे जो भी हो, मैं अपने बच्चों से अधिक प्यार करूंगी और सभी माताओं की तरह कम उम्मीद करना सीखूंगा। वह सब कुछ करूंगी जो मैं कर सकती हूं, ताकि वे बड़े होकर खुद के सर्वश्रेष्ठ वर्जन बन सकें। सभी माताओं को हैप्पी मदर्स डे- आज, कल और हर रोज ढेर सारा प्यार और रोशनी..।'

प्रीति जिंटा ने भले ही अपने बच्चों की एक झलक दिखाई है लेकिन तस्वीर में उनके चेहरे स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि प्रीति के प्रशंसकों को उनके बच्चों की स्पष्ट तस्वीरें देखने के लिए और कुछ दिनों तक इंतजार करना होगा।

End of Article