फिल्म निर्देशक रवि टंडन ने दुनिया को कहा अलविदा, बेटी रवीना टंडन ने लिखा ऐसा नोट कि फैंस भी हो गए इमोशनल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2022, 03:49 PM IST

Ravi Tandon Death News: बॉलीवुड इंडस्ट्री को अनहोनी और खेल खेल में जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले डायरेक्टर रवि टंडन अब नहीं रहे। बेटी रवीना टंडन ने पिता के लिए एक इमोशनल नोट लिखा जिसे पढ़कर लोगों की आंखें भी नम हो गई हैं।

फिल्म निर्देशक रवि टंडन ने दुनिया को कहा अलविदा, बेटी रवीना टंडन ने लिखा ऐसा नोट कि फैंस भी हो गए इमोशनल
Photo Credit: Instagram

Film Director Ravi Tandon Passed Away: स्वर कोकिला लता मंगेशकर के जाने के गम से अभी कोई उभरा भी नहीं था कि रवीना टंडन के पिता और जाने-माने फिल्म डायरेक्टर रवि टंडन के निधन की खबर सुनकर एक बार फिर माहौल गमगीन हो गया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। जाने-माने फिल्म निर्देशक रवि टंडन जी अब इस दुनिया में नहीं रहे। रवि टंडन की बेटी रवीना टंडन ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी और अपने पिता की कुछ तस्वीरें शेयर की जिन्हें देखकर हर कोई इमोशनल हो गया है। रवि टंडन ने 87 साल की उम्र में आज यानी 11 फरवरी को दोपहर में अपनी आखिरी सांसें लीं। फिलहाल उनका निधन कैसे हुआ इसका कारण पता नहीं चल पाया है। 

दुनिया को अलविदा कह गए रवि टंडन 

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और अपने पिता की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और एक इमोशनल नोट भी लिखा। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि रवीना टंडन अपने पिता के साथ कहीं जा रही हैं, तो दूसरी तस्वीर रवीना टंडन के बचपन की है जहां रवि टंडन ने अपनी बेटी रवीना टंडन को गोद में उठाया हुआ है। तीसरी फोटो में देखा जा सकता है कि रवि और रवीना टंडन किसी फंक्शन में हैं और चौथी तस्वीर में रवीना अपने पिता को गाल पर किस करती हुई नजर आ रही हैं। 

रवीना टंडन ने लिखा इमोशनल पोस्ट

इन तस्वीरों को साझा करने के साथ रवीना टंडन ने इमोशनल पोस्ट भी लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा कि 'आप हमेशा मेरे साथ चलेंगे, मैं हमेशा आपकी तरह रहूंगी, मैं कभी आपको जाने नहीं दूंगी। लव यू पापा।' रवीना टंडन द्वारा लिखा गया यह इमोशनल पोस्ट पढ़कर लोगों की आंखें भी नम हो गई हैं। कई फिल्मी सितारों ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। लोगों ने रवि टंडन को श्रद्धांजलि भी दी। 

End of Article