OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं ये फिल्में और सीरीज, यहां देखें पूरी लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2022, 09:04 AM IST

OTT Release this week: ओटीटी भी इस सप्ताह घर बैठे भरपूर मनोरंजन करने को तैयार है। आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। 

OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं ये फिल्में और सीरीज, यहां देखें पूरी लिस्ट

Upcoming Web Series and Movies: सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन और आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा बनी हुई हैं तो ओटीटी पर भी कई नई फिल्में और वेबसीरीज रिलीज होने वाली हैं। एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्म 'द वॉरियर' 15 अगस्त को रिलीज हो चुकी है, वहीं राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा स्टारर बॉलीवुड फिल्म 'हिटः द फर्स्ट केस' भी ओटीटी पर धमाल मचाने वाली है। आने वाले सप्ताह में तापसी पन्नू की फिल्म दोबारा रिलीज होने वाली है और ओटीटी भी घर बैठे आपका भरपूर मनोरंजन करने को तैयार है। आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। 

शाबाश मिठु

तापसी पन्नू की फिल्म शाबाश मिठु 15 जुलाई को रिलीज हुई थी। अब थिएटर रिलीज के एक महीने बाद यह फिल्म ओटीटी पर धूम मचाएगी। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज के जीवन पर आधारित है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।  

शी- हल्क

मार्वल स्टूडियो और डिज्नी ने बीते दिनों ‘शी-हल्क’ वेब सीरीज के ट्रेलर के साथ इसकी रिलीज डेट का एलान किया था। 'मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स' में अब सबसे शक्तिशाली मेंबर 'हल्क' की बहन 'शी- हल्क' को दर्शक डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 17 अगस्त से इस फिल्म को देख सकते हैं। अंग्रेजी के अलावा इसे हिंदी, तमिल और तेलगु भाषा में देखा जा सकेगा। 

तमिल रॉकर्स

मूवी पाइरेसी साइट तमिल रॉकर्स पर आधारित तमिल रॉकर्स वेब सीरीज 19 अगस्त से सोनी लिव पर स्ट्रीम की जा सकती है। इस सीरीज में मुख्य भूमिका में अरुण विजय नजर आएंगे। सीरीज में दिखाया जाएगा कि कैसे फिल्मों को लीक किया जाता है और यह वेबसाइट वास्तव में कैसे काम करती है। 

End of Article