Aug 2022 OTT Release: अगस्त में होगा ओटीटी पर धमाका, थ्रिलर, देशभक्ति से भरपूर होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2022, 11:36 AM IST

Movies and Web Series OTT Release in August 2022: अगस्त के महीने में आलिया भट्ट की डार्लिंग्स, दिल्ली क्राइम का दूसरा सीजन रिलीज होने वाला है। जानिए अगस्त में ओटीटी में रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट...

Aug 2022 OTT Release: अगस्त में होगा ओटीटी पर धमाका, थ्रिलर, देशभक्ति से भरपूर होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज

Movies and Web Series OTT Release in August 2022: अगस्त के महीने में जहां सिल्वर स्क्रीन पर रक्षाबंधन, लाल सिंह चड्ढा कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है। वहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म में भी कई फिल्में, वेब सीरीज और थ्रिलर शो रिलीज होने वाले हैं। नेटफ्लिक्स पर आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स रिलीज होगी। इसके अलावा पॉपुलर वेब सीरज दिल्ली क्राइम का दूसरा सीजन भी रिलीज होगा। यदि आप सुपरहीरो फिल्मों और सीरीज के फैन हैं तो मार्वल की She-Hulk रिलीज हो रही है। यहां पर जानिए अगस्त 2022 में ओटीटी पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज और फिल्मों की पूरी लिस्ट। 

आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स पांच अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा शेफाली शाह और विजय वर्मा अहम रोल में हैं। इस फिल्म के जरिए आलिया बतौर प्रोड्यूसर भी अपना डेब्यू कर रही हैं। डार्लिंग्स एक डार्क कॉमेडी फिल्म है। डार्लिंग्स के ट्रेलर में दिखाया है कि फिल्म में शेफाली शाह और आलिया भट्ट मां बेटी हैं। वहीं, विजय वर्मा आलिया भट्ट के पति का किरदार निभा रहे हैं। आलिया का किरदार अपने पति को सबक सिखाने के लिए उसे बंधक बनाकर अत्याचार करता है।    

यहां देखें डार्लिंग्स का ट्रेलर (Darlings Movie Trailer)

इंडियन मैचमेकिंग का दूसरा सीजन
नेटफ्लिक्स की पॉपुलर रिएलिटी सीरीज 'इंडियन मैचमेकिंग' का दूसरा सीजन 10 अगस्त से रिलीज हो रहा है। इस सीजन में भी मैचमेकर सीमा टपारिया नजर आने वाली हैं। शो में आठ एपिसोड होंगे, जो घंटे तक चलेंगे। सीमा टपारिया दुनिया भर के युवाओं को उनके लिए परफेक्ट मैच ढूंढने में मदद करेंगी। इंडियन मैचमेकिंग का पहला सीजन साल 2020 को ही रिलीज हुआ था। 

दिल्ली क्राइम दूसरा सीजन
शेफाली शाह की पॉपुलर वेब सीरीज दिल्ली क्राइम का दूसरा सीजन 26 अगस्त को रिलीज होने वाला है। इस सीजन में भी शेफाली शाह डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी के रोल में नजर आने वाली है। इस सीजन में डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी और उनकी टीम इस बार सीरियल किलर की तलाश में हैं। रसिका दुग्गल इस सीजन भी नीति सिंह के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा राजेश तेलंग इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह के रोल में नजर आएंगे। दिल्ली क्राइम का पहला सीजन दिल्ली गैंगरेप केस पर आधारित था। 

दिल्ली क्राइम सीजन 2 का ट्रेलर (Delhi Crime Season 2 Trailer)

हॉलीवुड वेब सीरीज की बात करें तो मार्वल फेज चार की वेब सीरीज She-Hulk  17 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इसके अलावा हाउस ऑफ ड्रैगन 22 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। 12 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर Never Have I Ever का तीसरा सीजन रिलीज होगा।

End of Article