Bell Bottom Actress: 'फिलहाल' के बाद फिर अक्षय संग रोमांस करेंगी नुपुर सेनन, बेल बॉटम में आएंगी नजर!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2020, 11:09 PM IST

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म बेल बॉटम (Bell Bottom) के लिए एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का नाम सामने आ रहा था लेकिन अब बताया जा रहा है कि फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस नुपुर सेनन (Nupur Sanon) नजर आएंगी।

Bell Bottom Actress: 'फिलहाल' के बाद फिर अक्षय संग रोमांस करेंगी नुपुर सेनन, बेल बॉटम में आएंगी नजर!

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं और यह कहना गलत नहीं होगा कि वो इंडस्ट्री के सबसे बिजी एक्टर्स में हैं, जिनके हाथ में कई बड़े प्रोजेक्ट हैं जिनमें से एक है उनकी फिल्म बेल बॉटम। यह फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी, जिसे लेकर खबरें थीं कि इसमें वो एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर संग रोमांस करते दिखेंगे।

बेल बॉटम को लेकर अब खबरें हैं कि फिल्म में मृणाल नहीं बल्कि एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन नजर आएंगी, जो हाल ही में रिलीज हुए वीडियो एलबम 'फिलहाल' में अक्षय के साथ नजर आईं थीं। माना जा रहा है कि अब नुपुर अब अक्षय के अपोजिट ही बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। एक वेबसाइट के मुताबिक फिल्म में नुपुर अक्षय की पत्नी के रोल में नजर आ सकती हैं। 

बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए नुपुर का लुक टेस्ट कर उन्हें इस रोल के लिए फाइनल कर लिया गया था और उनके वीडियो एलबम को मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स के चलते वो इस रोल के लिए परफेक्ट हैं। कहा यह भी जा रहा है कि फिल्म के लिए मृणाल को कभी अप्रोच नहीं किया गया था। हालांकि अभी इसे अधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं किया गया है। मालूम हो कि हाल ही में अक्षय ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी कि उनकी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। 

बता दें कि पिछले साल नवंबर में अक्षय और नुपुर का गाना फिलहाल रिलीज हुआ था जो फैंस को काफी पसंद आया था और रिलीज होने के 24 घंटे में ही गाने को 15 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया था। अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय के खाते में इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। वो कैटरीना कैफ के साथ फिल्म सूर्यवंशी में नजर आएंगे। इसके अलावा अक्षय एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के फिल्म लक्ष्मी बम में दिखेंगे। कृति सेनन के साथ बच्चन पांडे में काम दिखेंगे। इसके अलावा अक्षय फिल्म पृथ्वीराज भी काम कर रहे हैं।

End of Article