ऋषि कपूर के जन्मदिन पर नीतू कपूर ने शेयर की खूबसूरत फोटो, आलिया की मां ने किया कमेंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2022, 10:57 AM IST

Neetu Kapoor Shared photo with Rishi Kapoor : आज बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का जन्मदिन है। एक्टर के जन्मदिन पर उनकी पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया है।

ऋषि कपूर के जन्मदिन पर नीतू कपूर ने शेयर की खूबसूरत फोटो, आलिया की मां ने किया कमेंट
Photo Credit: Instagram

Neetu Kapoor Shared photo with Rishi Kapoor : दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का आज 70वां जन्मदिन हैं। भले ही वो आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन अपने फैंस के दिलों में हमेशा रहेंगे। साल 2020 में ऋषि कपूर का निधन हो गया था। ऋषि कपूर ने 2 साल तक ब्लड कैंसर से जंग लड़ थी। ऋषि कपूर एक सदाबाहर एक्टर थे। उनकी आखिरी फिल्म शर्मा जी नमकीन ने सभी को इमोशनल कर दिया था। एक्टर के जन्मदिन पर उनकी पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। नीतू कपूर ने इस फोटो को शेयर करते हुए हैप्पी बर्थड लिखा है और हार्ट का इमोजी बनाया है। 

इस फोटो में ऋषि कपूर कलरफुल चश्मे लगाए नजर आ रहे हैं। फोटो में ऋषि और नीतू कपूर ट्विनिंग करते हुए दिखाई दे रही है। फोटो में ऋषि अपनी पत्नी का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। नीतू कपूर की इस फोटो पर आलिया की मां सोनी राजदान और फैशन डिजाइनर अनायता श्रॉफ भी ने हार्ट इमोजी कमेंट किया है।

नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के लिखा स्पेशल नोट

ऋषि और नीतू कपूर ने साथ में किया कई फिल्मों में काम

ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने कभी- कभी, खेल खेल में, दूसरा आदमी, धन दौलत, रफू चक्कर, जिंदा दिल, अमर अखबर एंथनी में साथ काम किया है। इसके अलावा दोनों  ने लव आज कल (2009),  दो दूनी चार ( 2010) और बेशरम (2013) में साथ में नजर आए थे। 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो नीतू कपूर बड़े पर्दे पर कॉमेडी ड्रामा फिल्म जुगजुग जियो में नजर आई थीं। इस फिल्म में अनिल कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली मुख्य भूमिका में थी। नीतू ने 7 साल बाद इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी की थी। एक्ट्रेस इससे पहले बेशर्म में अपने पति और बेटे रणबीर के साथ नजर आई थीं।

End of Article