आलिया भट्ट और रणबीर कपूर करने वाले थे विदेशी डेस्टिनेशन वेडिंग, नीतू कपूर बोलीं- दोनों नहीं चाहते थे कोई सर्कस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 8, 2022, 08:16 PM IST

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor destination wedding plan: अब हाल ही में रणबीर की मां नीतू कपूर ने खुलासा किया है कि न्यूली मैरिड कपल ने 2020 की शुरुआत में साउथ अफ्रीका में एक डेस्टिनेशन वेडिंग की योजना बनाई थी...

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर करने वाले थे विदेशी डेस्टिनेशन वेडिंग, नीतू कपूर बोलीं- दोनों नहीं चाहते थे कोई सर्कस

Alia and Ranbir Destination Wedding: बॉलीवुड की सबसे चहेती जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पिछले महीने ही शादी की है। बॉलीवुड कपल सिर्फ परिवार की मौजूदगी में प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधा। रणबीर और आलिया की सभी शादी की रस्में अभिनेता के बांद्रा स्थित घर वास्तु में हुईं। जहां कपूर परिवार के अलावा इक्का-दुक्का करीबी दोस्त ही नजर आए थे। 

अब हाल ही में रणबीर की मां नीतू कपूर ने खुलासा किया है कि न्यूली मैरिड कपल ने 2020 की शुरुआत में साउथ अफ्रीका में एक डेस्टिनेशन वेडिंग की योजना बनाई थी। साथ ही आलिया के पनवेल बंगले में शादी की विशेष रस्में होने वाली थीं। लेकिन COVID-19 महामारी के कारण, कोई भी शादी से जुड़ा प्लान कारगर नहीं हो सका।

नीतू कपूर ने खुलासा किया कि रणबीर और आलिया दोनों अपनी शादी के आसपास कोई सर्कस नहीं चाहते थे। दिग्गज अभिनेत्री नीतू ने यह भी बताया कि ये एक सामान्य शादी थी जिसमें खास दिन पर 40 मेहमान और शादी के रिसेप्शन के दौरान 40 दोस्त शामिल हुए थे।


आलिया ने शादी के बाद धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं और यह फरवरी 2023 में रिलीज होने वाली है। रणबीर कपूर ने भी अपने प्रोजेक्ट्स पर काम करना शुरू कर दिया है। रणबीर इसी महीने हिमाचल प्रदेश में ‘एनिमल’ के पहले शेड्यूल पर काम कर रहे हैं। वहीं आलिया और रणबीर जल्द अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी दिखाई देंगे। 

End of Article