Neena Gupta Book: पति की दूसरी शादी से टूट गई थीं नीना गुप्ता की मां, कर चुकी हैं सुसाइड की नाकाम कोशिश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2021, 12:09 PM IST

Neena Gupta autobiography: नीना गुप्ता ने अपनी आत्मकथा सच कहूं तो में कई खुलासे किए हैं। नीना गुप्ता ने बताया कि उनके पिता की दो शादियां हुई है। इस कारण उनकी मां आत्महत्या तक करने वाली थीं।

Neena Gupta Book: पति की दूसरी शादी से टूट गई थीं नीना गुप्ता की मां, कर चुकी हैं सुसाइड की नाकाम कोशिश

मुंबई. नीना गुप्ता ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहू तो: मेरी आत्मकथा' में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सीक्रेट्स शेयर किए हैं। नीना गुप्ता ने बताया कि एक वक्त उनकी मां आत्महत्या तक की कोशिश कर चुकी हैं। इसका कारण था उनके पिता की दूसरी शादी।   

नीना गुप्ता ने अपनी किताब में बताया कि, उनकी मां शकुनतला गुप्ता एक पंजाबी लड़की थी। उन्होंने एक ऐसे शख्स के साथ शादी की थी, जो दूसरे कास्ट के थे। उनके पिता रूप नारायण गुप्ता ने न सिर्फ अपने प्यार से  शादी की बल्कि  अपने परिवार की मर्जी की लड़की से भी शादी की। नीना गुप्ता ने लिखा, 'मेरे पिता  में इतना साहस था कि  मेरी मां जिनसे वह प्यार करते थे उनसे शादी करें। इसके अलावा वह एक अच्छे बेटे भी थे। इस कारण  उनके पिता ने जब अपने ही समाज के औरत से शादी करने के लिए कहा तो उन्होंने मना नहीं किया।' 

Neena Gupta - Wikipedia

मां ने की आत्महत्या की कोशिश 
नीना गुप्ता ने आगे बताया, 'पिता की तरफ से मिले धोखे से मेरी मां पूरी तरह से टूट गई थी। उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म करने की नाकाम कोशिश भी की थी। मुझे काफी वक्त बाद समझ आया कि मेरे पिता खाना खाने के बाद कहा जाते हैं। वह सुबह नाश्ते के लिए नहीं आते थे। कपड़े बदलने के बाद ऑफिस चले जाते थे। हम उनकी दूसरी वाइफ को सीमा आंटी कहा करते थे।'

20 pictures that give you a closer look at love Neena Gupta's ageless style  | Vogue India

दूसरी शादी से हैं दो बेटे
नीना गुप्ता किताब में खुलासा करते हुए बताती हैं कि उनके पिता लगातार दो परिवार के बीच पिसते रहते थे। उनकी दूसरी शादी से दो बेटे भी  हैं। लेकिन, वह जब वह बड़ी हो रही थी तो उन्हें नहीं जानती थीं।'

आपको बता दें कि नीना गुप्ता ने इससे पहले खुलासा किया था कि जब वह प्रेग्नेंट थीं तब सतीश कौशिक ने उन्हें प्रपोज किया था। इसके अलावा उनकी पहली शादी एक आईआईटी स्टूडेंट से हुई थी, जो सालभर बाद टूट गई।

End of Article