Nayantara Birthday: शाहरुख खान की फिल्म को रिजेक्ट कर चुकी हैं नयनतारा, जानिए एक्ट्रेस की खास बातें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2020, 06:12 AM IST

Nayantara Birthday: 18 नवंबर 1984 को जन्मी नयनतारा अपनी फिल्मों और अदाकारी के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। नयनतारा के 36 वें जन्मदिवस पर जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें।

Nayantara Birthday: शाहरुख खान की फिल्म को रिजेक्ट कर चुकी हैं नयनतारा, जानिए एक्ट्रेस की खास बातें

मुंबई. साउथ की फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा आज अपना 36 वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। नयनतारा साउथ इंडियन फिल्मों की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में 65 से अधिक फिल्मों से अपने फैंस को दीवाना बनाया है। 

नयनतारा का असली नाम डायना मरियम कुरियन है। 18 नवंबर 1984 को जन्मी नयनतारा ने नोडिगल, कोलाइथुरकालम, जय सिम्हा, और कोको जैसी फिल्मों में काम किया है।

नयनतारा फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बजाय चार्टेड अकाउंटेंट बनना चाहती थी। वह मार्थोमा कॉलेज से इंग्लिश लिट्रेचर की पढ़ाई करने के साथ वह पार्ट टाइम मॉडलिंग भी करती थीं। 

इन लोगों से जुड़ चुका है नाम
मॉडलिंग के दौरान एक बार फिल्म डायरेक्टर सथ्यम एंथिक्कड की नजर नयनतारा पर पड़ी। उन्होंने मलयालम फिल्म ‘’मनास्सीनाकरे’’ फिल्म में बतौर एक्ट्रेस काम करने के लिए तैयार हो गई। 

नयनतारा अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सबसे पहले उनका नाम डायरेक्टर औऱ एक्टर सिलांबरसन राजेंदर के साथ जुड़ा था। लेकिन साल 2006 में नयनतारा ने खुद ब्रेकअप की पुष्टि की थी। 

प्रभुदेवा के साथ था अफेयर
साल 2008 में नयनतारा प्रभुदेवा के साथ लव लाइफ लेकर चर्चा में आई। नयनतारा के लिए प्रभुदेवा ने अपनी 16 साल पुरानी शादी को तोड़ दिया था। जिसके बाद उनकी पत्नी ने उन्हें तलाक दे दिया था।  नयनतारा ने प्रभुदेवा के नाम का टैटू भी बनवाया था।

नयनतारा का जन्म केरल के एक इसाई परिवार में हुआ था। प्रभुदेवा से शादी के चक्कर में उन्होंने साल 2011 में चेन्नई के आर्य समाज मंदिर में हिंदू धर्म को अपना लिया था।  साल 2012 में अपने और प्रभुदेवा के ब्रेकअप की जानकारी दी थी।

चेन्नई एक्सप्रेस को कर चुकी हैं मना
मीडिया रिपोट्स के अनुसार बताया जाता है कि रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में मिनम्मा का किरदार निभाने के लिए नयनतारा को ऑफर हुई थी। 

रिपोर्टस के मुताबिक गाने को प्रभुदेवा कोरियोग्राफ कर रहे थे इसलिए नयनतारा ने गाने में काम करने से इंकार कर दिया था। नयनतारा फिलहाल फिल्म प्रोड्यूसर विग्नेश गणेशन को डेट कर रहे हैं।
 

End of Article