इस वजह से लग्जरियस कार छोड़ मुंबई की लोकल ट्रेन से सफर करने पर मजबूर हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 29, 2022, 07:12 PM IST

Nawazuddin Siddiqui Travels From Local Train: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक्टर अपनी लग्जरियस कार नहीं बल्कि मुंबई की लोकल ट्रेन से सफर कर रहे हैं। 

इस वजह से लग्जरियस कार छोड़ मुंबई की लोकल ट्रेन से सफर करने पर मजबूर हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, देखें वीडियो

Nawazuddin Siddiqui Takes A Local Train To Reach His Destination Faster: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए काफी व्यस्त रहते हैं। बताया जा रहा है कि इन दिनों नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुंबई की मीरा रोड पर अपनी आगामी फिल्म के लिए शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता अपने आलीशान घर की वजह से सुर्खियों में बने हुए थे। जब अभिनेता के घर का काम पूरा हुआ था तब सोशल मीडिया पर उनके शानदार घर की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही थीं। इन तस्वीरों के जरिए लोगों को एक्टर की घर की झलक देखने को मिली थी। नवाजुद्दीन अपने बेहतरीन अभिनय के लिए तो सुर्खियों में रहते ही हैं लेकिन वह किंग साइज लाइफ जीने के लिए भी मशहूर हैं। अभिनेता के पास एक से बढ़कर एक लग्जरियस कार हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्टर का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद लोग दंग रह गए।

सोशल मीडिया पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें यह देखा जा सकता है कि वह अपने लग्जरियस गाड़ियों से नहीं बल्कि मुंबई के लोकल ट्रेन से सफर करते हुए नजर आ रहे हैं। खबरों के अनुसार अभिनेता को एक इवेंट के लिए बुलाया गया था जहां उन्हें समय पर जाना था। इस इवेंट पर समय से पहुंचने के लिए उन्होंने अपनी लग्जरियस कार से नहीं बल्कि मुंबई लोकल ट्रेन से सफर किया। मुंबई की ट्राफिक से बचने के लिए और सही समय पर इवेंट में पहुंचने के लिए उन्होंने मुंबई लोकल ट्रेन की मदद ली। 

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर ने मरून रंग की टीशर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहना है। इसके साथ उन्होंने सफेद रंग का मास्क भी लगाया हुआ है। जैसे ही लोगों ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लोकल ट्रेन से सफर करते हुए देखा वैसे ही लोग उनकी तारीफ करने लगे। सोशल मीडिया पर तो नवाजुद्दीन की तारीफों का बाढ़ आ गया। कुछ लोगों ने उन्हें 'लीजेंड एक्टर' कहा वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि वह एक आम इंसान की तरह जिंदगी जीते हैं। 

End of Article