धमाकेदार किरदार में नजर आएंगे साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा, एक्टर ने किया JGM के रिलीज का खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 29, 2022, 05:06 PM IST

JGM Release Date: साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा जल्द ही एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म जेजीएम में नजर आने वाले हैं। एक्टर ने अपने आगामी प्रोजेक्ट का अनाउंसमेंट करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा भी कर दिया है।

धमाकेदार किरदार में नजर आएंगे साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा, एक्टर ने किया JGM के रिलीज का खुलासा
Photo Credit: Instagram

Vijay Devarakonda Starrer JGM Release Date: साउथ के जाने-माने एक्टर विजय देवरकोंडा जल्द ही पॉपुलर डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ की आगामी फिल्म 'जेजीएम' यानी 'जन गण मन' में नजर आने वाले हैं। मुंबई में एक इवेंट के दौरान एक्टर और डायरेक्टर ने अपने आगामी वेंचर 'जेजीएम' का खुलासा कर दिया है। इस फिल्म में विजय नेवर सीन बिफोर किरदार में नजर आने वाले हैं। चार्मी कौर, वामसी पैडिपल्ली और पूरी जगन्नाथ द्वारा निर्माण की जाने वाली फिल्म हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर पूरी जगन्नाथ ने कहा कि वह अपने आगामी प्रोजेक्ट 'जेजीएम' का अनाउंसमेंट कहते हुए बहुत खुश हैं। विजय देवरकोंडा के साथ हाथ मिलाकर उन्हें खुशी हो रही है। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि उनकी आगामी फिल्म जेजीएम एक मजबूत इरादे वाली फिल्म है जो एक अल्टीमेट एक्शन एंटरटेनर साबित होगी। 

इस दिन रिलीज होगी विजय देवरकोंडा की यह फिल्म

पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित फिल्म जेजीएम 2023 में 3 अगस्त के दिन रिलीज होगी। विजय देवरकोंडा ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए यह कहा कि वह अपने आगामी प्रोजेक्ट के लिए बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म का स्क्रिप्ट उन्हें बहुत पसंद आया जो असल में चैलेंजिंग है। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि इस फिल्म की कहानी बहुत खास है जो हर एक भारतीय का दिल छू लेगी। उन्हें पुरी जगन्नाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लग रहा है। 

इस फिल्म का टाइटल जेजीएम है जो 'जन गण मन' का शॉर्ट फॉर्म है। फिल्म निर्माता फिल्म के पूरे नाम का इस्तेमाल ना करके सिर्फ शॉर्ट फॉर्म का इस्तेमाल इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के किरदार को एक मिशन करते हुए देखा जाएगा जिसका नाम जेजीएम है। इस फिल्म की शूटिंग इस वर्ष अप्रैल के महीने में शुरू होगी और कई देशों में इसे फिल्माया जाएगा। 3 अगस्त 2023 के दिन पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित यह फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

End of Article