SS Rajamouli और Alia Bhatt के बीच हुई अनबन? एक्ट्रेस ने RRR की पोस्ट हटाईं और निर्देशक को किया अनफॉलो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 29, 2022, 12:44 PM IST

Alia Bhatt unhappy with SS Rajamouli: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Ali Bhatt) ने फिल्म 'आरआरआर' से दक्षिण भारतीय सिनेमा में कदम रखा था लेकिन खबर है कि वह डायरेक्टर एसएस राजामौली से खुश नहीं हैं। दोनों के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं।

SS Rajamouli और Alia Bhatt के बीच हुई अनबन? एक्ट्रेस ने RRR की पोस्ट हटाईं और निर्देशक को किया अनफॉलो

Alia Bhatt unhappy with SS Rajamouli:  बाहुबली और बाहुबली 2 के निर्देशक एस एस राजमौली की नई फिल्म RRR रिलीज हो चुकी है और 25 मार्च को सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट हैं। इसकी कहानी राजामौली के पिता के विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Ali Bhatt) ने फिल्म 'आरआरआर' से दक्षिण भारतीय सिनेमा में कदम रखा था लेकिन खबर है कि वह डायरेक्टर एसएस राजामौली से खुश नहीं हैं। दोनों के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं।  

'आरआरआर' में आलिया भट्ट ने सीता का रोल अदा किया था, हालांकि इस किरदार को लेकर भी ऐसा माना जा रहा है कि एसएस राजामौली एक्ट्रेस के स्टारडम के हिसाब से उन्हें रोल देने में नाकाम रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि आलिया भट्ट  'आरआरआर' में मिले कम स्पेस की वजह पर खुश नहीं हैं। इस फिल्म में आलिया को कम स्क्रीन स्पेस मिला है। इस वजह से उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। 

इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट की फॉलोविंग लिस्ट में एसएस राजामौली नजर नहीं आए। वहीं दावा किया जा रहा है कि आलिया ने अपने इंस्टाग्राम से आरआरआर से संबंधित पोस्ट भी डिलीट कर दी हैं। हालांकि यह बात कितनी सच है या आलिया भट्ट वाकई में राजामौली से नाराज हैं। 

बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका 

राजामौली (SS Rajamouli) के निर्देशन में बनी 'आरआरआर' (RRR) ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक 'आरआरआर' (RRR) ने सोमवार को 17 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन ही वैश्विक स्तर पर 500 करोड़ रुपये तक की कमाई कर ली है।  

End of Article