Holy Cow Release: 'होली काउ' में नजर आएंगे नवाजुद्दीन और संजय मिश्रा, जानें कब और कहां रिलीज होगी फिल्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2022, 12:35 PM IST

Holy Cow Movie Release date:  नवाजुद्दीन सिद्दीकी और संजय मिश्रा अभिनीत फिल्म 'होली काउ' को आखिरकार रिलीज की तारीख मिल गई है। फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Holy Cow Release: 'होली काउ' में नजर आएंगे नवाजुद्दीन और संजय मिश्रा, जानें कब और कहां रिलीज होगी फिल्म

Holy Cow Movie Release date: भारतीय सिनेमा 110 वर्ष से अधिक समय का हो गया है। इतने वर्षों में अलग अलग तरह के विषयों पर फिल्में दर्शकों के सामने आई हैं। कॉमेडी से लेकर सस्पेंस और थ्रिलर तक, हर तरह का कंटेंट दर्शक पसंद करते हैं। अब एक बिलकुल अलग तरह के विषय पर फिल्म आ रही है जिसका नाम है 'होली काउ'। 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और संजय मिश्रा अभिनीत फिल्म 'होली काउ' को आखिरकार रिलीज की तारीख मिल गई है। फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। होली काऊ आज के सीरियस सिनेमा की संवेदनशीलता पर एक व्यंग्य है। यह एक फीमेल ओरिएंटेड फिल्म है और इसकी मुख्य नायिका एक गाय है। 

यह फिल्म एक डार्क कॉमेडी है और यह सलीम अंसारी के एक रात के साहसिक कार्य पर आधारित है जो अपनी लापता गाय रुक्सार को खोजने की कोशिश कर रहा है। फिल्म का डायरेक्शन साई कबीर ने किया है जिन्हें रिवॉल्वर रानी, किस्मत कनेक्शन और शौकीन्स जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। 

Doon Kaand Movie: सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर दून कांड रिलीज को तैयार, जानें कब और कहां देख सकेंगे आप

इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता तिग्मांशु धूलिया भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का किरदार काफी अलग होगा। ये वर्दीधारी इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं संजय मिश्रा अपने चिरपरिचित कॉमेडी वाले अंदाज का प्रदर्शन करने वाले हैं। संजय मिश्रा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के किरदारों का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। जल्द ही इस फिल्म का टीजर और ट्रेलर रिलीज होगा जिससे फिल्म की कहानी की एक झलक सामने आ जाएगी।   

बड़े पर्दे पर संजय की लेटेस्ट फिल्म ब्लॉकबस्टर 'भूल भुलैया 2' थी। वहीं, नवाजुद्दीन फिल्म 'हीरोपंती 2' में खलनायक की भूमिका में नजर आए थे। 'होली काउ' वाईटी एंटरटेनमेंट द्वारा समर्थित है और आलिया सिद्दीकी और बलजिंदर खन्ना द्वारा निर्मित है।

End of Article