Nawazuddin Siddiqui Birthday: कौन थी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पहली वाइफ, भाई के कारण टूटी थी शादी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2020, 06:36 AM IST

Nawazuddin Siddiqui Birthday: बॉलीवुड एक्टर नवाज आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। नवाज इन दिनों अपनी वाइफ के कारण चर्चा में हैं। नवाज की वाइफ ने उन्हें तलाक का नोटिस भेजा है। नवाज ने खुद अपनी लव स्टोरी बताई थी।

Nawazuddin Siddiqui Birthday: कौन थी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पहली वाइफ, भाई के कारण टूटी थी शादी

मुंबई. नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज यानी 19 मई को अपना 46वां बर्थडे मना रहे हैं। नवाज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में हैं। नवाज की वाइफ आलिया सिद्दीकी ने उन्हें तलाक का नोटिस भेजा है। नवाज की ये दूसरी शादी है। पहली शादी उनकी अरेंज मैरिज थी। 

नवाजुद्दीन ने मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी और पहली वाइफ का किस्सा सुनाया था। नवाज ने कहा था- 'मेरी अम्मी ने मेरी लिए शिबा नाम की एक लड़की देखी थी। शिबा उत्तराखंड के हल्द्वानी की रहने वाली थीं।'

बकौल नवाज- 'शिबा बहुत अच्छे दिल की थी, लेकिन उसका भाई हमारी शादी-शुदा जिंदगी में दखल देता था। इसके कारण हम दोनों के बीच कड़वाहट पैदा हुई। मेरी अम्मी ने मुझसे कहा था कि अगर थोड़ी भी गुंजाइश हो तो सुलह कर लेना। जब कोर्ट में जज ने शीबा से पूछा कि उसे क्या चाहिए तो उसने तुरंत जवाब दिया कि मुझे तलाक चाहिए।'

ऐसे शुरू हुई आलिया के साथ लव स्टोरी 
नवाज की दूसरी वाइफ आलिया सिद्दीकी का शादी से पहले नाम अंजली था। नवाज ने बताया था कि- 'मैं अंजली से बहुत प्यार करता था। लेकिन वह गुस्से वाली थी। मेरी उससे अक्सर लड़ाई होती थी और वह लोखंडवाला स्थित अपने दोस्त के घर चली जाती और कई महीनों तक नहीं लौटती।'

नवाज ने बताया- 'अंजली के जाने के बाद मैंने शादी कर ली थी। हालांकि, पहली शादी टूटने के बाद अंजली मेरी लाइफ में वापस आईं और हम फिर मिलने लगे। इस बार वह मलाड स्थित मेरे फ्लैट को अपना घर मानने लगी। इस बार बात पहले से अलग थी। अंजली शादी की मांग कर रही थीं।'

वाइफ की जासूसी का लगा आरोप
नवाज पर साल 2018 में वाइफ की जासूसी का भी आरोप लगा था। नवाज पर आरोप थे कि उन्होंने अपनी पत्नी की जासूसी के लिए प्राइवेट जासूस हायर किए थे और उनके कॉल रिकॉर्ड्स निकलवाए थे।

आपको बता दें कि नवाज की वाइफ ने कई गंभीर और संवेदनशील आरोप लगाए थे। आलिया ने नवाज के अलावा उनके घरवालों पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों के बीच काफी सीरियस प्रॉब्लम भी है। इसका कारण नवाज और उनके भाई है। इस कारण से उन्होंने शादी तोड़ने का फैसला किया है। 

End of Article