एक्ट्रेस नताशा सूरी ने अपने एग्स को कराया फ्रीज, जानें 33 साल की उम्र में क्यों लिया ये फैसला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2022, 10:09 AM IST

Natasha Suri freeze her eggs Decision: नताशा ने बताया, 'जब मुझे पहली बार यह विचार आया, तो यह मुझे बहुत अच्छा लगा। यह लाइफ में किसी भी उम्र में मां बनने की संभावनाओं को मजबूत करता है। जब आप मां बनने के लिए तैयार हों...'

एक्ट्रेस नताशा सूरी ने अपने एग्स को कराया फ्रीज, जानें 33 साल की उम्र में क्यों लिया ये फैसला

Natasha Suri freeze her eggs: मॉडल और एक्ट्रेस नताशा सूरी (Natasha Suri) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इन दिनों वह अपने एग्स को फ्रीज करने के लिए चर्चा का विषय बनी हुई हैं। नताशा सूरी ने खुद अपने इस फैसले पर खुलकर बात की है। नताशा सूरी ने अपने काम को देखते हुए अपने एग्स को फ्रीज करने का फैसला लिया है ताकि, भविष्य में जब वह मां बनना चाहें, तो उन्हें कंसीव करने में कोई समस्या न हो। 

एक इंटरव्यू में 33 साल की नताशा ने बताया, 'जब मुझे पहली बार यह विचार आया, तो यह मुझे बहुत अच्छा लगा। यह लाइफ में किसी भी उम्र में मां बनने की संभावनाओं को मजबूत करता है। जब आप मां बनने के लिए तैयार हों, तो उसके लिए अपने एग्स को सुरक्षित रखना एक अच्छा फैसला है। एक कामकाजी महिला के रूप में, जब आप मां बनने के लिए तैयार नहीं है, तो एग्स को फ्रीज करने का फैसला आपको आराम देता है व राहत देता है और भविष्य की चिंताओं को दूर करता है।'

नताशा ने यह भी बताया कि उनके परिवार और दोस्तों ने उनके फैसले का बहुत समर्थन किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि यह उन सभी महिलाओं के लिए सबसे अच्छा विकल्प है, जो कामकाजी हैं और अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं। 'जो महिलाएं अभी तक मानसिक या भावनात्मक रूप से तैयार नहीं हैं या करियर पर फोकस कर रही हैं, उनके लिए एग्स को फ्रीज करना एक अच्छा ऑप्शन है। अपने जीवन में कभी भी, समय के किसी भी दबाव को महसूस किए बिना बाइलॉजिकल मदरहुड का फैसला लें। बच्चे को गोद लेना भी एक सुंदर तरीका है और मैं इसके लिए भी तैयार हूं, लेकिन महिलाओं के लिए यह सबसे अच्छा है कि वे मां बनने के हर विकल्प को खुला रखे।'

बता दें, नताशा सूरी ने साल 2006 में 'फेमिना मिस वर्ल्ड इंडिया' का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने तरुण तहिलियानी, रोहित बल और नीता लुल्ला जैसे डिजाइनर्स के लिए मॉडलिंग भी की है। बाद में उन्होंने मलयालम फिल्म 'किंग लियार' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस अब तक 'डेंजरस', 'वर्जिन भानुप्रिया' और 'इनसाइड एज' जैसी वेब सीरीज का हिस्सा भी रह चुकी हैं। 

End of Article